Karnataka Election Results 2023: छग सीएम भूपेश बघेल ने बताया, कर्नाटक में क्यों हारी बीजेपी!

कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त पर सीजी सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया। अगर सीएम की इस बात को मानें तो यही वजह है कि बीजेपी को कर्नाटक में हारी।

Karnataka Election Results 2023: छग सीएम भूपेश बघेल ने बताया, कर्नाटक में क्यों हारी बीजेपी!

रायपुर। Karnataka Election Results 2023 कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बढ़त को देखते हुए सीजी सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की नहीं पीएम मोदी की हार हुई है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरा चुनाव अपने ऊपर केंद्रित कर दिया था। अगर सीएम की इस बात को माने तो यहीं वजह है कि बीजेपी को कर्नाटक में हार का सामना करना पड़ रहा है। सीजी सीएम का कहना है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर बड़ा मैसेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Jharsuguda Assembly ByElection Result 2023: 15,751 मतों से आगे चल रहे BJP प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी, जाने इसके बारे में

सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज

यह बयान सीएम भूपेश बघेल ने कर्नाटक में भाजपा की हार को लेकर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता मोदी की जगह अब योगी का नाम लेने लगे हैं। इसका पता सबसे पहले अरुण साव को चल गया था। वे चुनाव के पहले कह रहे थे यूपी की तरह छग में बुलडोजर चलाएंगे।

यह भी पढ़ें- Pushpa-2 की शूटिंग साइट की वीडियो हुईं वायरल, पसीना बहा रही टीम

वहीं कर्नाटक चुनाव के दूसरे राज्यों में असर पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इससे हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। Karnataka Election Results 2023 आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। दरअसल, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद कहा है कि राज्य में उसकी जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश का बयान

कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनाव अभियान को प्रधानमंत्री मोदी पर जनमत संग्रह के रूप में तब्दील कर दिया था, लेकिन उसके इस प्रयास को जनता ने ठुकरा दिया।

यह भी पढ़ें- Mother’s day 2023 कल, कैसे हुई मदर्स डे की शुरूआत

उन्होंने ट्वीट किया कि कर्नाटक में यह तय हो गया है कि कांग्रेस की जीत और प्रधानमंत्री की हार हुई है। Karnataka Election Results 2023 भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को प्रधानमंत्री पर जनमत संग्रह का रूप दे दिया था और राज्य को उनका ‘आशीर्वाद’ मिलने पर केंद्रित कर दिया था। इसे जनता ने खारिज कर दिया है।

ध्रुवीकरण का प्रयास किया

उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी यह चुनाव लोगों की जीविका, खाद्य सुरक्षा, महंगाई, किसानों की समस्या, बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ी थी। रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने विभाजन पैदा करने और ध्रुवीकरण का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 13 May 2023: शुभ काम करने से पहले जान लें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल

कर्नाटक में वोट बेंगलुरु में एक ऐसे ‘इंजन’ के लिए दिया गया है, जो सामाजिक सद्भाव के साथ आर्थिक विकास कर सके। Karnataka Election Results 2023 उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।

इधर, CM बघेल के बुलडोजर वाले बयान पर Bjp प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी जी देश ही नही दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। वे आम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। छत्तीसगढ़ में जो हालात हैं, अपराध, भ्रष्टाचार, माफिया, धर्मांतरण यहां बढ़ा है। छग में जिहादियों अपराधियो पर बुलडोजर चलेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article