CGPSC घोटाला: सोनवानी और गोयल की मुश्किलें बढ़ी, सीबीआई कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

Chhattisgarh CGPSC Exam Scam: Controversy CBI Investigation Update; छत्तीसगढ़ पीएससी (CGPSC) घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को CBI ने सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट (Special Court) में पेश किया।

Chhattisgarh CGPSC Scam

Chhattisgarh CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ पीएससी (CGPSC) घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को CBI ने सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट (Special Court) में पेश किया। जहां से सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा।

सोनवानी और गोयल 18 नवंबर को हुए गिरफ्तार

सीबीआई ने दोनों आरोपियों टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद से दोनों 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर थे। सीबीआई ने दोनों से CGPSC घोटाला मामले में पूछताछ की। सोनवानी पर रिश्तेदारों और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाने का आरोप है।

publive-image

क्या है पूरा मामला ?

CGPSC-2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ कैंडिडेट्स के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में FIR की है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

PSC चेयनमैन टामन सिंह सोनवानी के 5 रिश्तेदारों का चयन

नितेश बेटेडिप्टी कलेक्टर
निशा कोशलेबहूडिप्टी कलेक्टर
दीपा अजगले आदिलभाई की बहूजिला आबाकारी अधिकारी
सुनीता जोशीबहन की बेटीश्रम अधिकारी
साहिल बड़े भाई का बेटाडीएसपी

CGPSC-2021 में 171 पदों के लिए हुआ था एग्जाम

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 कैंडिडेट्स पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 कैंडिडेट्स की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ IPS ट्रांसफर: धर्मेंद्र सिंह छवई कवर्धा के नये पुलिस अधीक्षक बने, बीजापुर और दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी बदले

विधायक ननकी राम कंवर ने इन नियुक्तियों के खिलाफ याचिका दायर की

  • नितेश (डिप्टी कलेक्टर) पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह के बेटे
  • साहिल (डीएसपी) टामन सिंह के बड़े भाई के बेटे
  • निशा कोसले ( डिप्टी कलेक्टर) टामन सिंह की बहू
  • दीपा अजगले आदिल (जिला आबकारी अधिकारी) टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई की बहू
  • सुनीता जोशी (लेबर ऑफिसर) टामन सिंह सोनवानी की बहन की बेटी
  • सुमित ध्रुव (डीप्टी कलेक्टर) पीएससी सचिव के बेटे
  • नेहा खलखो (डिप्टी कलेक्टर) राज्यपाल के सचिव अमित खलखो की बेटी
  • निखिल खलखो (डिप्टी कलेक्टर) राज्यपाल के सचिव अमित खलगो के बेटे
  • साक्षी ध्रुव (डिप्टी कलेक्टर) डीआईजी ध्रुव की बेटी
  • प्रज्ञा नायक (डिप्टी कलेक्टर) कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिशतेदार की बेटी
  • प्रखर नायक (डिप्टी कलेक्टर) कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी
  • अनन्या अग्रवाल (डीपी कलेक्टर) कांग्रेस नेता की बेटी
  • शशांक गोयल (डिप्टी कलेक्टर) कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
  • भूमिका कटियार (डिप्टी कलेक्टर) कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी
  • खुशबू बिजौरा (डिप्टी कलेक्टर) मंत्री के ओएसडी के साढ़ू की बेटी
  • स्वर्णिम शुक्ला (डिप्टी कलेक्टर) कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी
  • राजेंद्र कुमार कौशिक (डिप्टी कलेक्टर) कांग्रेस नेता के बेटे
  • मीनाक्षी गणवीर (डिप्टी कलेक्टर) टामन सिंह सोनवानी के करीबी की बेटी

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जरूरी: परिवहन आयुक्त ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का होगा पालन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article