छत्तीसगढ़ बजट 2025: शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के लिए अहम घोषणाएं, जानें आपके जिले को क्या मिला?

Chhattisgarh Budget 2025: छत्तीसगढ़ बजट 2025, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन के लिए अहम घोषणाएं, जानें आपके जिले को क्या मिला?

CG Budget 2025

CG Budget 2025

हाइलाइट्स

  • नए बजट में हर जिले के विकास पर खास ध्यान दिया गया
  • सभी संभागों को कई नई परियोजनाओं की सौगात मिली
  • हर वर्ग और हर जिले के विकास को प्राथमिकता दी गई

Chhattisgarh Budget 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने नए बजट में हर जिले के विकास पर खास ध्यान दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इस बजट में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग को कई नई परियोजनाओं की सौगात मिली है।

छत्तीसगढ़ के बजट में आपके संभाग को क्या मिला?

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य का 24वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इस बजट में हर वर्ग और हर जिले के विकास को प्राथमिकता दी गई है। जानिए इस बजट में प्रदेश के संभागों को क्या सौगात मिली-

रायपुर संभाग को मिली ये सौगातें

  • रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपये।
  • नया रायपुर में फिल्म सिटी निर्माण और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना।
  • मेकाहारा अस्पताल में 28 करोड़ की MRI मशीनें।
  • सरोना में 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण।
  • महासमुंद में साइबर थाना और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना।

बिलासपुर संभाग को क्या मिला?

  • बिलासपुर में फिजियोथैरेपी कॉलेज की स्थापना।
  • जांजगीर-चांपा और कोरबा में 220 बिस्तर अस्पताल का निर्माण।
  • रायगढ़ में विज्ञान पार्क की स्थापना।
  • कोरबा में महिला थाना और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन।
  • कटघोरा से दीपिका फोरलेन सड़क निर्माण।

दुर्ग संभाग में नए विकास कार्य

  • दुर्ग में संभाग स्तरीय स्टेडियम का निर्माण।
  • राजनांदगांव में आवासीय विद्यालय की स्थापना।
  • बालोद में जिला उद्योग कार्यालय की स्थापना।
  • कबीरधाम में सब-हेल्थ सेंटर भवन का निर्माण।
  • डोंगरगढ़ में 21 करोड़ की लागत से पुल निर्माण।

सरगुजा संभाग को मिली ये सौगात

  • अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए 118 करोड़ रुपये।
  • सरगुजा में स्टेडियम और विज्ञान पार्क की स्थापना।
  • जशपुर में 5 करोड़ की लागत से फुटबॉल स्टेडियम।
  • सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
  • बलरामपुर में आवासीय विद्यालय का निर्माण।

बस्तर संभाग को क्या मिला?

  • 3200 पदों पर बस्तर फाइटर की भर्ती।
  • दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के लिए 250 करोड़ रुपये।
  • बस्तर में 200 झींगा पालन इकाइयों की स्थापना।
  • इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये।
  • कोंडागांव में एथेनॉल प्लांट की स्थापना।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article