छत्तीसगढ़ में 17 जनवरी को होगी नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा: नामांकन प्रक्रिया कल, कौन होगा भाजपा का नया प्रेसिडेंट?

Chhattisgarh BJP President: छत्तीसगढ़ में 17 जनवरी को होगी नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा, नामांकन प्रक्रिया कल, कौन होगा भाजपा का नया प्रेसिडेंट?

छत्तीसगढ़ में 17 जनवरी को होगी नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा: नामांकन प्रक्रिया कल, कौन होगा भाजपा का नया प्रेसिडेंट?

Chhattisgarh BJP President: छत्तीसगढ़ में जिला और प्रदेश के अधिकांश मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के सामने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की चुनौती आ खड़ी हुई है। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है।

जानकारों के अनुसार, पार्टी इस विषय पर महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है और किसी नए नेता को प्रदेश की कमान सौंपने के बजाय मौजूदा अध्यक्ष किरण सिंहदेव को एक बार फिर से प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

छत्तीसगढ़ BJP ले सकती है बड़ा फैसला! इस जिले की आधी से ज्यादा विधानसभा  सीटों पर बदले जा सकते हैं प्रत्याशी - BJP candidates can be changed in half  the seats of

 17 जनवरी को होगी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 

खबर है कि पार्टी के बड़े नेताओं के बीच इस पर गहन विचार-विमर्श हुआ है और सभी ने इस निर्णय पर सहमति जताई है। अब केवल औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करना बाकी हैं।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी को की जाएगी। इसके लिए 16 जनवरी को शाम 5 बजे से 7 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी, खूबचंद पारख ने दी।

प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में ये नेता रहेंगे मौजूद

[caption id="" align="alignnone" width="532"]publive-image भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े[/caption]

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी राजधानी में चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहेंगे।

60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया

खूबचंद पारख ने यह भी बताया कि पूरे देश में और छत्तीसगढ़ में भी सितंबर 2024 से संगठन महापर्व मनाया गया, जिसमें पहले सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया। छत्तीसगढ़ भाजपा को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन किया गया और बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

Cg Bjp District Organization Election Workshop: 20 Mandals In Bjp Raipur  City District; These Four New Mandal - Amar Ujala Hindi News Live - बीजेपी  जिला संगठन चुनाव कार्यशाला:अब भाजपा रायपुर शहर

दिल्ली में भी इस चुनाव प्रक्रिया को मिली सराहना: पारख 

इसके बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई और अंत में सभी 36 जिलों में जिला अध्यक्षों का चयन किया गया। अब 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

नामांकन 16 जनवरी को शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इस प्रक्रिया की दिल्ली में हुई समीक्षा बैठकों में भी काफी सराहना की गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article