बस्तर दशहरे के लिए रेलवे की खास तैयारी: जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच 1 से 4 अक्टूबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

Bastar Dussehra Special Train: बस्तर दशहरे के लिए रेलवे की खास तैयारी, जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच 1 से 4 अक्टूबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

बस्तर दशहरे के लिए रेलवे की खास तैयारी: जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच 1 से 4 अक्टूबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

Bastar Dussehra Special Train: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में दशहरा पर्व का अलग ही महत्व है। देशभर से लोग यहां आकर इस ऐतिहासिक पर्व का हिस्सा बनते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने बड़ा कदम उठाया है।

जगदलपुर (Jagdalpur) और दंतेवाड़ा (Dantewada) के बीच कुल छह जनसाधारण स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाई जाएंगी। ये सेवाएं 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें: CG कैबिनेट बैठक: दिव्यांगजन के हित में फैसला, 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती, सरकारी कर्मचारियों को कम ब्याज पर मिलेगा कर्ज

सुबह की ट्रेन सेवाएं

publive-image

जानकारी के मुताबिक, 2 से 4 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 8:15 बजे जगदलपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 11 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेगी। वापसी सेवा सुबह 11:30 बजे दंतेवाड़ा से छूटेगी और दोपहर 2:25 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। इससे सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा, दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन शाम 5:30 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेगी। इसी तरह शाम 6 बजे दंतेवाड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन रात 8:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह सेवा उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो शाम को यात्रा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रेणु पिल्लई व्यापम और शिक्षा मंडल की अध्यक्ष बनीं, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

रात और सुबह की ट्रेन सेवा

यात्रियों की अतिरिक्त जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रात की सेवा भी शुरू की है। रात 10 बजे जगदलपुर से रवाना होने वाली ट्रेन रात 12:45 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेगी। हालांकि यह सेवा केवल 1 से 3 अक्टूबर तक ही उपलब्ध होगी। वहीं, 2 से 4 अक्टूबर तक हर सुबह 5 बजे दंतेवाड़ा से चलने वाली ट्रेन 7:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था

भीड़भाड़ को देखते हुए इन सभी स्पेशल ट्रेनों में आठ जनरल सेकेंड क्लास (General Second Class) कोच और दो सेकेंड क्लास कम-लगेज (Second Class cum Luggage) कोच लगाए गए हैं। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से यात्रियों को दशहरे के दौरान आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस: सीएम साय की 12 से 14 अक्टूबर तक मैराथन बैठकें, नए मुख्य सचिव भी रहेंगे शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article