दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: यमुना के किनारे नहीं होगी छठ पूजा, पानी बहुत ज्यादा प्रदूषित, लोगों को खतरा

Chhath Puja 2024: दिल्ली में यमुना के तट पर छठ पूजा नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि यमुना का पानी बहुत प्रदूषित है। लोगों की सेहत बिगड़ सकती है।

Chhath Puja 2024 not allowed in Yamuna in Delhi High Court Order Hindi News

Chhath Puja 2024: दिल्ली में यमुना के तट पर छठ पूजा नहीं होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने छठ मनाने की परमिशन देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यमुना नदी का पानी बहुत प्रदूषित है। इसमें छठ पर्व मनाने से लोगों की सेहत बिगड़ सकती है।

1000 जगहों पर छठ मनाने के इंतजाम

चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा कि दिल्ली में 1000 जगहों पर छठ मनाने के इंतजाम किए गए हैं, वहां जाकर लोग छठ पर्व मना सकते हैं।

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के 29 अक्टूबर 2021 के एक नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी। इस नोटिफिकेशन में यमुना किनारे उत्सव स्थल बनाने पर बैन लगाया गया था।

याचिकाकर्ता ने कहा कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बैन कोविड-19 के दौरान लगाया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदूषित नदी का हवाला देते हुए कहा कि छठ पूजा के लिए लोग यमुना के जहरीले पानी में न जाएं, इसलिए ये बैन लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

'कई लोगों की तबीयत खराब'

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा कि यमुना में डुबकी लगाने से लोगों की तबीयत खराब हुई है। यहां तक कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ऐसे में इस याचिका पर किसी भी तरह का आदेश देने से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

हाईकोर्ट ने यमुना के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि हम नदी में सीवेज छोड़ना जारी नहीं रख सकते। ये इंडस्ट्रियल सीवेज नहीं है, ह्यूमन सीवेज है। नदी के किनारे अवैध कालोनियां बनाई गई हैं। इनका अनट्रीटेड सीवेज नदी में जा रहा है।

[caption id="attachment_693704" align="alignnone" width="863"]Yamuna is polluted in Delhi जहरीले झाग से भरी यमुना नदी[/caption]

'हमारा दिमाग साफ नहीं'

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि बैन लगाने की जगह यमुना को साफ किया जा सकता है। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम अपने दिमाग साफ नहीं कर रहे हैं। अगर इसे साफ कर सकते हैं तो यमुना को भी जल्दी साफ कर सकते हैं। हम सभी इस पर सहमत हैं कि हमें यमुना को साफ करना है, लेकिन ये हमारी प्राथमिकता में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार की नई योजना: होनहार छात्रों को 10 लाख रुपए का लोन देगी सरकार, पढ़ाई करने में नहीं होगी परेशानी

हाईकोर्ट का राजनेताओं पर तंज

याचिकाकर्ता ने कहा कि यमुना नदी में मौजूद प्रदूषण को हटाया भी जा सकता है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि ये काम रातों-रात संभव नहीं है। कोर्ट ने इस दौरान उस याचिका का भी जिक्र किया जिसमें 241 झुग्गीवासियों को यमुना के बाढ़ क्षेत्र से हटाने की बात कही गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इन झुग्गी वालों का सीवेज यमुना नदी को प्रदूषित कर रहा है। मगर उन्हें हटाने की बजाय सभी राजनेता वहां जाएंगे और लंबे-लंबे भाषण देंगे। क्योंकि अगर वे हट गए तो चुनाव लड़ने का मुद्दा नहीं बचेगा।

ये खबर भी पढ़ें: JEE एडवांस: अब 2 की जगह 3 बार परीक्षा दे सकेंगे स्टूडेंट्स, 1 मौका 12वीं की परीक्षा के पहले और 2 बाद में मिलेंगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article