Chhath Puja 2023: इन दिन से शुरू होगा छठ महापर्व, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्‍व

भारत में हर साल विभिन्न त्‍योहार मनाएं जाते हैं। इसने से कुछ ऐसे भी त्योहार होते हैं, जिसका हम कई दिनों से इंतजार करते हैं।

Chhath Puja 2023: सूर्य की उपासना के महापर्व, छठ पूजा का समापन आज

Chhath Puja 2023: भारत में हर साल विभिन्न त्‍योहार मनाए जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी त्योहार होते हैं, जिसका हम कई दिनों से इंतजार करते हैं। इन्‍हीं में एक छठ महापर्व है, जो बिहार और यूपी का मुख्‍य त्योहार है।

बता दें कि दिवाली के ठीक 6 दिन बाद यानी कि कार्तिक माह के शुक्‍ल पक्ष की षष्‍ठी तिथि को छठ पूजा महापर्व मनाया जाता है। इस साल 12 नवंबर को दिपावली का त्‍योहार है, जिसके ठीक 6 दिन बाद 17 - 20 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा।

छठ पूजा 2023 का शुभ मुहूर्त

इस साल छठ पूजा का शुभ मुहूर्त 19 नवंबर को सूर्यास्त का समय: शाम 5 बजकर 26 मिनट हैं

वहीं  20 नवंबर को सूर्योदय का समय: सुबह 6 बजकर 47 मिनट है।

छठ पूजा 2023 का महत्व

शास्‍त्रों में अनुसार छठ व्रत संतान के लिए रखा जाता है। साथ ही व्रत काफी कठिन होता है, क्‍योंकि इसमें बिना पानी पिए उपवास करते हैं।

छठ पूजा में छठी माता की पूजा-उपासना करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि यह व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती हैअ और बच्चो स्वास्थ ठीक रहता है। साथ ही जीवन में सफलता मिलती है।

ऐसे होगी चार दिन पूजा

नहाय खाय

इस साल 17 नंवबर से छठ पूजा का व्रत शुरू हो रहा है। इस दिन नहाय खाय होगा। जिसके बाद व्रत करने वाला स्‍नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करती हैं।

वहीं इस दिन विधि विधान से पूजा की जाती है, जिसके बाद सात्विक भोजन किया करते हैं। साथ ही इस दिन लौकी की सब्जी खाना अनिवार्य होता है।

खरना

छठ पूजा के दूसरे दिन यानी 18 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान करती हैं। फिर पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं रात में छठी मैया की पूजा कर खीर-पूड़ी का प्रसाद खाने का विधान है।

जिसके बाद व्रती 36 घंटे तक फिर से निर्जला उपवास करती हैं और इसी रात को ही छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता है।

 डूबते सूर्य को अर्घ्‍य

धर्मशास्‍त्रों के अनुसार छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य देवे को अर्घ्‍य देने का विधान है। इस साल 19 नंवबर को डूबते सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाएगा।

उगते सूर्य को अर्घ्‍य

छठ पूजा के आखिरी दिन व चौथे उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाता है। इस साल 20 नंवबर को सोमवार के दिन उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाएगा।

नोट –यहां दी गई जानकारी केबल सूचना योग्य। बंसल न्‍यूज इसकी पुष्टी नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: 

Attention Please: बच्चों को ऐसा खेलने से रोकें,ध्यान दें, खेल-खेल में फंदे से लटककर किशोर ने गंवाई जान

MP News: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, इंदौर पुलिस NIA से जानकारी करेगी साझा

South Indian Idli Recipe: सबको पसंद आयेगी साउथ की ये डिश, यहां है बनाने की आसान रेसिपी

Karva Chauth Fashion: ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेंगे ये फूलों के जूड़ा स्टाइल, देखिए यहां

ASIAN Games 2023: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाया एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

Chhath Puja 2023, Chhath Puja 2023 kab hia, Chhath Puja 2023 ki tithi, Chhath Puja ka shubh muhurt, Chhath Puja 2023 in hindi, Chhath 2023 Date in Bihar, Chhath Mahaparva 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article