Chhath Puja 2023: 17 नवंबर से शुरू होगा छठ पर्व, कब है नहाय-खाय, खरना की सही तारीख

सूर्य देव को समर्पित छठ पूजा का पर्व 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। भगवान सूर्य को धन्यवाद देने-संतान के लिए खास माना जाता है। कब है नहाय-खाय

Chhath Puja 2023: 17 नवंबर से शुरू होगा छठ पर्व, कब है नहाय-खाय, खरना की सही तारीख

Chhath Puja 2023 Date: सूर्य देव को समर्पित छठ पूजा का पर्व 17 नवंबर से शुरू हो रहा है।भगवान सूर्य को धन्यवाद देने और संतान के लिए मनाया खास माना जाता है।

इस व्रत में पुरूष और महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत करते हैं। यह प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार विशेष रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल राज्यों के माघई लोगों, मैथिल और भोजपुरी लोगों द्वारा मनाया जाता है।

छठ पूजा को सूर्य षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है। जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी पर समाप्त होता है।

4 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में पहले दिन की शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुरू होता है। इसमें पवित्र स्नान, व्रत, पीने के पानी से परहेज करना, कुछ अनुष्ठान करने के लिए पानी में खड़े होना, डूबते हुए और उगते सूर्य को प्रार्थना, प्रसाद और अर्घ्य देना शामिल है।

इस दिन से होगी छठ पूजा की शुरुआत Chhath Puja 2023

कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, होगा। तथा इसक अगले दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रत का पारण यानि समापन होता है।

पहला दिन: 17 नवंबर 2023 को नहाय खाय – Chhath Puja 2023

छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके दूसरे दिन 18 नवंबर को खरना किया जाएगा।

दूसरा दिन: 18 नवंबर 2023 को खरना – Chhath Puja 2023

छठ महापर्व के दूसरे दिन यानि 18 नवंबर को खरना होगा। इसमें महिलाएं गुड़ की खीर को प्रसाद के रूप में बनाकर रात में ग्रहण करती हैं। इसी को प्रसाद रूप में बांटा जाता है। इसी के बाद से 36 घंटे के इस व्रत की शुरूआत होती है।

तीसरा दिन: 19 नवंबर 2023 को होगा छठ पूजा का पहला अर्घ्य Chhath Puja 2023

आपको बता दें छठ पूजा के तीसरे दिन जब सूर्यास्त होता है तब डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरूष व्रती महिला और पुरुष नदी, तालाब या कुंड में जाकर पानी में खड़े होकर अर्घ्य देती हैं।

चौथा दिन : 20 नवंबर 2023 को होगा छठ पूजा का ऊषा अर्घ्य

छठ पर्व के आखिरी दिन उषा अर्घ्य या उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत संपन्न हो जाता है। इसके बाद पारण किया जाता है। इस साल छठ पर्व में ऊषा अर्घ्य सोमवार 20 नवंबर 2023 को दिया जाएगा।

Chhath Puja 2023, Chhath Puja 2023 in hindi, Chhath Puja 17th November 2023,  Nahay-Kha,  Kharna Exact date, kab se shuru hai chaat puja, hindi news, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article