Advertisment

रीयल कश्मीर एफसी के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगा चेन्नई सिटी

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

कोलकाता, 14 जनवरी (भाषा) पूर्व चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी शुक्रवार को अपने दूसरे आई लीग मुकाबले में जब रीयल कश्मीर से भिड़ेगा तो वह विजयी शुरूआत का फायदा उठाना चाहेगा।

Advertisment

चेन्नई सिटी ने आई लीग अभियान गोकुलम केरला पर 2-1 की जीत से किया लेकिन कोच सत्यसागर का मानना है कि रीयल कश्मीर के खिलाफ मुकाबला अलग तरह का होगा।

हालांकि रीयल कश्मीर ने टीआरएयू से 1-1 से ड्रा खेला था लेकिन उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

सत्यसागर ने कहा, ‘‘रीयल कश्मीर काफी मजबूत टीम है और हमें कड़े मुकाबले की उम्मीद है लेकिन हम जल्दी गोल करके बढ़त हासिल करना चाहेंगे। ’’

Advertisment

भाषा नमिता पंत

पंत

Advertisment
चैनल से जुड़ें