Cheetah in Kuno National Park : चीता ब्रदर्स ने किया दूसरा शिकार, तो क्या सफल साबित हो रहा चीता प्रोजेक्ट ?

Cheetah in Kuno National Park : चीता ब्रदर्स ने किया दूसरा शिकार, तो क्या सफल साबित हो रहा चीता प्रोजेक्ट ?

मध्य प्रदेश के कूनो नेशलन पार्क के बड़े बाड़े में छोड़े गए 2 चीतों ने तीन दिन के अंदर दूसरा शिकार कर लिया है। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात चीतों ने कुनो नेशनल पार्क में दूसरा शिकार कर लिया है। चीता ब्रदर्स द्वारा किए गए इस शिकार से यह माना जा रहा है कि अब नामीबिया से लाए गए यह चीते यहां के वातावरण में ढल रहे हैं। इससे प्रजेक्ट चीता के पूर्ण रूप से सफल होने की संभावना जाताई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले चीता ब्रदर्स ने बड़े बाड़े में रविवार को चीतल का पहला शिकार किया था। वहीं अब दूसरे शिकार में भी चीतों ने चीतल को ही शिकार बनाया है। इन चीतों के यहां ढल जाने के बाद  नामिबिया से लाए गए 6 और चीतों को छोटे से बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिल्हाल एल्टन और फ्रेडी नाम के इन 2 चीता ब्रदर्स ने 7 नवंबर के बाद 10 नवंबर को अपना दूसरा सफल शिकार किया है। विशेषज्ञों के अनुसार चीता हर 2 से 3 दिनों में शिकार करते हैं। इन दोनों चीता ब्रदर्स पर वन अधिकारी की टीम नजर बनाए हुए है।

बता दें कि नामीबिया से लाए गए इन चीतों से बड़े बाड़े में छोड़ने से पहले 50 से अधिक दिनों तक क्वारंटीन रखा गया था। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक चीता ब्रदर्स द्वारा किए गए इन शिकारों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे सामान्य रूप से कुनो पार्क के माहौल में ढल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन चीतों के शिकार के लिए कुनों पार्क में करीब 4,000 चीतलों को छोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article