Advertisment

झारखंड में भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ उगाही के मामले में आरोपपत्र दायर

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

रांची, 11 जनवरी (भाषा) एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। इन पर उगाही के माध्यम से संगठन के लिए धन जुटाने के आरोप हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

Advertisment

पहला पूरक आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की संबंधित धाराओं में रांची में एनआईए की विशेष अदालत में दायर किया गया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपपत्र में गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार यादव, सुनील मांझी और मनोज कुमार चौधरी के अलावा फरार चल रहे कृष्णा दा का नाम भी शामिल है। ये सभी झारखंड के गिरिडीह के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि यादव को 22 जनवरी 2018 को भाकपा (माओवादी) कैडर को उगाही का धन देने के लिए जाते समय रास्ते में गिरफ्तार किया गया। उससे छह लाख रुपये और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि वह प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक सक्रिय सदस्य था

एनआईए ने जुलई 2018 में इस मामले में जांच शुरू की।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि मांझी, कृष्णा दा और चौधरी भी संगठन के लिए लेवी के माध्यम से धन जुटाते थे। मामले में जांच जारी है।

भाषा नीरज नीरज पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें