Advertisment

Periods Pain Relief Tips: हेल्दी पीरियड्स पेन को कम करने के लिए खान-पान की आदतों में करें बदलाव, जानें कैसे

Periods Pain Relief Tips: हेल्दी पीरियड्स पेन को कम करने के लिए खान-पान की आदतों में करें बदलाव, जानें कैसे

author-image
Manya Jain
Periods Pain Relief Tips: हेल्दी पीरियड्स पेन को कम करने के लिए खान-पान की आदतों में करें बदलाव, जानें कैसे

Periods Pain Relief Tips

Periods Pain Relief Tips: हेल्दी पीरियड्स के लिए सही आहार और लाइफस्टाइल का पालन करना बहुत जरुरी है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को विशेष पोषण की आवश्यकता होती है, जिससे उनका शरीर सही तरीके से काम कर सके और उन्हें दर्द, कमजोरी, या अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Advertisment

इस दौरान कई महिलाएं दर्द के कारण अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखना भूल जाती हैं। जिसकी वजह से उन्हें स्वस्थ समस्या का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतें बताएंगे।

जिन्हें पीरियड्स के दौरान अपनाने की जरुरत है. इन आदतों से आपको पीरियड्स के दौरान आराम मिलेगा।

आयरन भरपूर आहार जरुरी 

मासिक धर्म के दौरान आयरन भरपूर आहार का सेवन बहुत जरुरी है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस दौरान पालक, मेथी, चुकंदर, और अनार जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो आयरन से भरपूर होते हैं।

Advertisment

publive-image

इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दालें, और बीन्स का सेवन भी करना चाहिए।

कैल्शियम से कम होगा दर्द

कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरूरी है, क्योंकि ये पोषक तत्व मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं।

publive-image

दूध, दही, पनीर, और सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट में कैल्शियम और मैग्नीशियम ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisment

ओमेगा-3 सूजन करेगा कम 

इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खानपान भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक होता है। मछली, अलसी के बीज, और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।

publive-image

जिसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

भरपूर पानी पिएं 

पीरियड्स के दौरान पानी का पर्याप्त सेवन भी आवश्यक है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है ताकि रक्तस्राव के दौरान शरीर से अतिरिक्त पानी की कमी न हो।

Advertisment

publive-image

साथ ही, अधिक नमक और कैफीन का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी और सूजन को बढ़ा सकते हैं।

जंक फ़ूड न खाएं 

जंक फूड और अत्यधिक तली-भुनी चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में असंतुलन पैदा कर सकते हैं और मासिक धर्म को और कष्टदायक बना सकते हैं। पौष्टिक और संतुलित आहार का पालन करना स्वस्थ मासिक धर्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

publive-image

नियमित व्यायाम और तनाव कम करने में भी इस दौरान बहुत फायदेमंद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखते हैं।

Advertisment

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर हैं. इसकी पुष्टि बंसल न्यूज़ नहीं करता है. 

Tips To Control Vata And Pitta Dosha Tips That Control Pitta And Vata To Ease Your Menstruation Tips that control Pitta and Vata to ease periods in Hindi Painful or irregular periods How To Reduce Vata And Pitta How do you remove Vata and Pitta from your body How can I reduce my Pitta during my period Does Vata imbalance cause irregular periods control Pitta and Vata to ease period discomfort
Advertisment
चैनल से जुड़ें