ग्रहों का परिवर्तन : ग्रहों की बदलेंगी चाल, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क

ग्रहों बदलती चाल Change of planets लोगों के जीवन पर शुभ—अशुभ फल डालती है।

ग्रहों का परिवर्तन : ग्रहों की बदलेंगी चाल, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली। ग्रहों बदलती चाल Change of planets लोगों के जीवन पर शुभ—अशुभ फल डालती है। इसी क्रम में 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार इसके अलावा सूर्य भी 17 सितंबर की शाम को सिंह से कन्या राशि और बुध 21 सितंबर को कन्या से तुला राशि में जाएंगे।

ज्योतिषाचार्यों की माने तो इन ग्रहों का फेरबदल बाजार के साथ—साथ और शेयर बाजार में भी बड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है। राजनीति के क्षेत्र में लोग आरोप-प्रत्यारोप की सारी हदें पार कर देंगे। इसके अलावा कृषि व अध्यात्म के क्षेत्र में भी उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और वृश्चिक इन पांच राशि के जातकों को लाभ होगा। तो वहीं मेष, कर्क राशि वालों को मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहों का यह परिवर्तन मकर, कुंभ, धनु और मीन राशि के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। अत: नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

यह होगा राशियों पर असर

मेष-
गुरू का गोचर इस राशि के जातकों के लिए आय के साधन बढ़ाएगा। वाहन आपको सावधानी से चलाना होगा।

वृषभ-
आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन-
इस राशि के जातकों को लंबी और सुखद यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य सुख भी आपको मिलेगा।

कर्क-
इस दौरान कर्क राशि के जातकों को विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। आपको मान-हानि का भय बना हुआ है।

सिंह-
सिंह राशि के जातकों परिवार व दोस्तों का पूरा—पूरा सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या-
ग्रहों का यह गोचर इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। व्यय अधिक हो सकता है।

तुला-
तुला राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति का लाभ हो सकता है। पर इस दौरान आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वाले धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे। इस दौरान आपके खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु-
धनु राशि वाले वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर निपटाने का प्रयास करें।

मकर-
मकर राशि के जातकों को व्यापार से लाभ होगा। सेहत में थोड़ा उतार—चढ़ाव आ सकता है।

कुंभ-
कुंभ राशि वालों की आय बढ़ेगी। पर इसके साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।

मीन-
मीन राशि के जातकों को गृह कलह से बचना होगा। व्यापार में आपको हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article