Advertisment

Chandryaan-3: पाकिस्तानी मीडिया में चंद्रयान -3 की तारीफ़, ब्रिटिश न्यूज़ एंकर का बयान भी वायरल

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पाकिस्ता भी सफलता की प्रशंसा कर रहा है,यहां चंद्रयान-3 को काफी मीडिया कवरेज भी मिली।

author-image
Bansal news
Chandryaan-3: पाकिस्तानी मीडिया में चंद्रयान -3 की तारीफ़, ब्रिटिश न्यूज़ एंकर का बयान भी वायरल

Chandryaan-3: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी इसकी सफलता की प्रशंसा कर रहा है। यहां चंद्रयान-3 को काफी मीडिया कवरेज भी मिली।

Advertisment

पाकिस्तान के जियो न्यूज शो के एक सेगमेंट में उनके अपने देश की चुनौतियों के संदर्भ में भारत की चांद पर उपलब्धि पर चर्चा की गई। शो की एंकर ने कहा कि , ‘इंडिया चांद पर पहुंच गया, हम बीच में ही फंस गए हैं।’ ‘हमें अपना दायरा बढ़ाने की जरूरत है।’ शो में दोनों देशों की आकांक्षाओं और स्थितियों के बीच भारी असमानता पर प्रकाश डाला गया।

गौरतलब हैं कि चंद्रयान-3, 23 अगस्त की शाम 6:04 मिनट पर चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी। जिसके बाद इसकी दुनिया भर में काफी प्रशंसा हो रही है।

जाहिर की ख़ुशी

शो की मेजबान हुमा अमीर शाह ने अपने शो के दौरान एंकरों ने यह भी बताया कि भारत और पाकिस्तान अपनी प्रतिद्वंद्विता में अंतरिक्ष अन्वेषण जैसे क्षेत्रों को डालकर इसे लाभकारी प्रतिस्पर्धा में बदल सकते हैं।

Advertisment

भारत के मून-मिशन के अपार सफलता के बाद ये शो किया गया. उन्होंने इसरो के चंद्रयान-3 की काफी जोश से समर्थन करते हुए समाप्त किया और कहा, ‘यह बिल्कुल अद्भुत’ है. दोनों ने यह भी कहा कि, ‘उन्हें इस उपलब्धि पर बेहद खुशी महसूस हो रही है।  दोनों ने स्वीकार करते हुए कहा, ‘हमें यहां बैठ के चंद्रयान-3 पर बातें करके काफी ख़ुशी हो रही थी।

ब्रिटिश मीडिया ने लगाया आरोप

उधर, चंद्रयान-3 की सफलता पर ब्रिटिश न्यूज़ एंकर का स्टेटमेंट भी काफी वायरल हो रहा था. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘भारत को ऐसे मिशन के लिए ब्रिटिश सरकार के पास हाथ फैला कर डोनेशन राशि लेने नहीं आना चाहिए, उनके पास अपनी उन्नत टेक्नोलॉजी है. उन्होंने भारत से ब्रिटेन की 2.5 बिलियन डॉलर (20 अरब रुपये) लौटने की मांग की थी।

हालांकि इसके बाद उनकी काफी फजीहत हुई. उधर पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक मोहसिन अली ने उनकी टिप्पणी को ‘ईर्ष्यापूर्ण नस्लवादी बयान’ बताकर आलोचना की थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Basmati Rice Export: इससे कम कीमत के बासमती चावल के निर्यात पर रोक, केंद्र सरकार का निर्देश

Stock Market: बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से 3 कंपनियों के शेयर में आई गिरावट, जानिए कितान हुआ नुकसान

Chanakya Niti: मूर्खों की श्रेणी में आते हैं ऐसे लोग, समाज में कभी नहीं मिलता मान-सम्मान

Advertisment

Kamal Nath: पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान, MP की जनता को दिए 11 वचन, जानें इन 11 वचनों के बारे में

MP Monsoon Update: मध्यप्रदेश में अगले 10 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए पूरी खबर

Chandryaan-3, चंद्रयान-3, Pakistani Media, British, India, ISRO

india ISRO pakistani media चंद्रयान 3 British Chandryaan-3
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें