Chandrayaan 3: कल चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3, दो-तिहाई दूरी तय की

बेंगलुरु। Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद..

Chandrayaan 3 Latest News: अंतरिक्ष से आई भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान 3

बेंगलुरु। Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है।

प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक किया गया

चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया।

चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा

इसरो के अनुसार कल, एक और महत्वपूर्ण प्रयास में अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे के लिए निर्धारित है।

23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’

इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया जाएगा जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास होगा। इससे पहले, उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें- 

CG News: यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें- बीजेपी का अनोखा प्रदर्शन, 4 टन प्रतिबंधित मछली जब्त

Anurag Kashyap Daughter Engagement: एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में पहुंची कल्कि कोचलिन

The Hunt For Virappan: वीरप्पन के ऊपर बनी डाक्यूमेंट्री सीरीज हुई नेटफलिक्स पर रिलीज

CG News: PM मोदी 6 अगस्त को देंगे सौगात, 17 को फिर आएंगे छतीसगढ़

MP Elections 2023: कमलनाथ ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों लिखा पत्र, गृहमंत्री ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान

Chandrayaan-3, Chandrayaan 3, Chandrayaan, Chandrayaan news,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article