Chandrayaan-3: क्या है आखिरी 15 मिनट का खतरा, चाँद पर लेंड करने में क्या दिक्कतें आ सकती हैं?

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 धीरे-धीरे सफलतापूर्वक अपने मंजिल के करीब पहुंच चुका है। पूरे भारत की नजरें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है।

Chandrayaan-3: क्या है आखिरी 15 मिनट का खतरा, चाँद पर लेंड करने में क्या दिक्कतें आ सकती हैं?

Chandrayaan-3: भारत का मिशन मून चंद्रयान-3 धीरे-धीरे सफलतापूर्वक अपने मंजिल के करीब पहुंच चुका है। पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई हैं, जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

यह लैंडिंग अगर सफल रही, तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला विश्व स्तर पर चौथा देश बन जाएगा। जिसमें अमेरिका, रूस और चीन पहले से शामिल हैं।

15 मिनिट्स ऑफ टेरर (15 Minutes Of Terror)

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान 15 से 17 मिनट लगेंगे। इस ड्यूरेशन को ’15 मिनिट्स ऑफ टेरर’ यानी ‘खौफ के 15 मिनिट्स’ कहा जाता है। यहां पर माना जा रहा है कि, चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं।

अब बात करते हैं आखिरी 15 मिनट के खतरे के बारे में। आखिरी के 15 मिनट के खतरे को इसलिए इतना महत्व दिया जा रहा है क्योंकि इस 15 मिनट के समय में लैंडर और रोवर का कनेक्शन इसरो के कंट्रोल रूम के साथ नहीं होगा। जिसका मतलब ये है की लैंडर और इसरो कंट्रोल रूम आपस में बात-चीत या कहें कि किसी भी परिस्थिति के बारे में बात नहीं कर पाएंगे।

अब यहाँ होगा यह की सारा दारोमदार लैंडर विक्रम के ऊपर होगा। चाँद के ऊपर सही तरह से लैंडिंग का पूरा काम विक्रम को करना होगा, इसी के साथ वहाँ की सारी प्रतिक्रियाओं पर भी उसे ही नजर रखनी होगी जैसे कि – व्यस्थित रूप से लेंड करना, फ्यूल का ध्यान रखना, सही ऊंचाई से लेंड करना, ये सारी चीजें।

तो ये आसान काम नहीं होगा और ये देखना बहुत जरूरी होगा कि चंद्रयान-3 सैफ लैंडिंग कर पाए और हम इतिहास रचने में सफल रहें।

27 अगस्त को की जा सकती है लैंडिंग

इसरो ने पुष्टि की है कि चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान-3 का ऐतिहासिक टचडाउन 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1693522976757645391?s=20

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय बुधवार को निर्धारित लैंडिंग से सिर्फ दो घंटे पहले तय किया जाएगा। साथ ही लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा द्वारा ली गई चंद्रमा के आसपास की तस्वीरें साझा की गईं हैं।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 अगस्त की बजाय 27 अगस्त को की जा सकती है। बताया जा रहा है कि,कल यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे 25 Km की ऊंचाई से लैंड कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास आज बीजेपी में होंगे शामिल

Delhi Weather Update: राजधानी में आज हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम के क्या है पूर्वानुमान

Tulsi Dham Ke Laddu Gopal: आ रहे है तुलसी के नटखट लड्डू गोपाल,असाधारण बंधन की एक मनमोहक कथा

Chess World Cup: आर प्रज्ञानानंदा करूआना को हराकर फाइनल में पहुंचे, कार्लसन से होगी भिड़ंत

Mangala Gauri Vrat 2023: आज है आठवां मंगला गौरी व्रत, मां पार्वती की पूजा करने से मनोकानाएं होती हैं पूरी

Chandrayaan-3, Chandrayaan 3 landing, 15 Minutes Of Terror, चंद्रयान 3, isro, इसरो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article