Advertisment

Chandrayaan-3 Mission LIVE Updates: अंतरिक्ष यान आज चंद्रमा की कक्षा में करेगा प्रवेश, आप भी कर सकतें हैं लाइव ट्रैक

भारत का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 आज अंतरिक्ष यान शाम 7 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा आप भी चंद्रयान-3 की लाइव ट्रैक कर सकते हैं।

author-image
Bansal news
Chandrayaan-3 Mission LIVE Updates: अंतरिक्ष यान आज चंद्रमा की कक्षा में करेगा प्रवेश, आप भी कर सकतें हैं लाइव ट्रैक

Chandrayaan-3 Mission LIVE Updates: लैंडिंग पर, चंद्रयान -3 मिशन एक चंद्र दिवस तक संचालित होगा। जो पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्रमा पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है।

Advertisment

हालाँकि मिशन को 14-दिन की अवधि के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह संभव है कि यह इस समय सीमा को पार कर सकता है। मिशन में एक चंद्र लैंडर और एक रोवर शामिल है जो इन 14 दिनों में चंद्र सतह पर वैज्ञानिक गतिविधियों को अंजाम देगा।

आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 वर्तमान में चंद्रमा की ओर लगभग 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से बढ़ रहा है। लेकिन आज शाम 6:59 बजे यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारत का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, आज अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए तैयार है।

भारत का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3अंतरिक्ष यान शाम 7 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने वाला है। आज यह चंद्रमा की कक्षा को पकड़ने का प्रयास करेगा। इसका 100% परिणाम आने की उम्मीद है, क्योंकि इसरो के वैज्ञानिकों ने पहले भी इस सफलता को हासिल किया है।

Advertisment

अभी 20 दिन बचे हैं

चंद्रयान-3 का चंद्र पर उतरने में सिर्फ 20 दिन बचे हैं। 1 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के मार्ग पर प्रवेश किया था, उस समय इसकी गति 38,520 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। हालांकि, इसकी गति अब 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटा पर आ गई है।

आप भी कर सकतें हैं लाइव ट्रैक

अगर आपको चंद्रयान-3 की स्थिति जानने में रुचि है तो अब आप स्वयं चंद्रयान-3 की लाइव ट्रैकिंग कर सकते हैं क्योंकि आम लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकर भी उपलब्ध है। लाइव ट्रैक से देख सकते हैं कि यह अंतरिक्ष में कहां है, और लक्ष्य प्राप्त करने में कितने दिन बाकी हैं।

अभी कहां है चंद्रयान-3

इस समय, चंद्रयान-3 चंद्रमा से करीब 40,000 किलोमीटर दूर रहेगा और इस समय से चंद्र की गुरुत्वाकर्षण शक्ति का प्रभाव शुरू होता है।

Advertisment

आज से 23 अगस्त तक गति धीमी होगी

चंद्रमा की कक्षा को पकड़ने के लिए, चंद्रयान-3 की गति को 7200 से 3600 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच कम किया जाएगा। 5 से 23 अगस्त तक, इसकी गति लगातार कम होगी ताकि यह चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव को पार कर सके।

चंद्रयान-3 को धीरे-धीरे चंद्रमा की कक्षा को पकड़ने में सफलता मिल सके और उसको चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड कराने में मदद हो सके।

ये भी पढ़ें:

अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल दे रहा है स्पेशल ऑफर, 15 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये 4 बेस्ट फोन

Advertisment

World Championship: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

UKPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, नीचे दिए गए लिंक से करें डाउनलोड

Sprouted Onion Benefits: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं अंकुरित प्याज, जानिए कितना है फायदेमंद

Andhra Pradesh TDP-YSRCP Clash: चंद्रबाबू नायडू की रैली में हंगामा, इतने पुलिसकर्मी हुए घायल

Chandrayaan-3, ISRO, चंद्रयान -3, Chandrayaan-3 Mission LIVE Updates

ISRO Chandrayaan-3 चंद्रयान 3 Chandrayaan-3 Mission LIVE Updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें