Chandrayaan 3 Latest News: अंतरिक्ष से आई भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान 3

Chandrayaan 3 Latest News:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था, जिसके बाद से...

Chandrayaan 3 Latest News: अंतरिक्ष से आई भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान 3

Chandrayaan 3 Latest News:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही लोगों की दिलचस्पी चंद्रयान-3 के सफर को लेकर बनी हुई है. हर कोई इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाह रहा है कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा के कितने करीब पहुंच चुका है.

एक और लक्ष्य हासिल

दरअसल, अंतरिक्ष यान ने एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश कर गया. इसका मतलब यह है कि ये चंद्रमा की गोलाकार कक्षा में चला गया है और पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के चारों ओर चक्कर लगाना शुरू करेगा.

https://twitter.com/isro/status/1687829587018100736?s=20

चंद्रयान-3 चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है और अब मिशन एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया, जोकि इस पर लगातार काम कर रहे वैज्ञानिकों के दिलों धड़कनें बढ़ा रहा है. वहीं, अपने तय समय के मुताबिक सबकुछ सकुशल हो रहा है.

बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन का प्रदर्शन किया है, जिसका अर्थ ये है कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया.

प्रोपल्शन मॉड्यूल करेगा धरती से आने वाले रेडिएशन का अध्ययन

इससे पहले स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की 5 परिक्रमा पूरी करते हुए आगे बढ़ा. चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं, जोकि 16 अगस्त तक चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे. इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर से प्रोपल्शन मॉड्यूल अगल हो जाएगा, जोकि चंद्रमा की कक्षा में मौजूद रहकर पृथ्वी से आने वाले रेडिएशन्स का जानकारी जुटाएगा. वहीं, लैंडर आगे बढ़ते हुए 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा.

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: चुनाव से पहले कमलनाथ का एक और बड़ा वादा, मध्य प्रदेश में लागू होगा पंचायत राज

Hindi Current Affairs MCQs: 04 अगस्त, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

इस राज्य ने सभी धर्म के लोगों के लिए विवाह रजिस्ट्रेशन कराना किया अनिवार्य

अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल दे रहा है स्पेशल ऑफर, 15 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये 4 बेस्ट फोन

Amarnath Yatra 2023: जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा दिन भर के लिए स्थगित, यहां जानिए कारण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article