क्या Chandrayaan-3 Landing में आ सकती रूस के लूना-25 वाली प्रॉब्लम, 27 अगस्त तक लैंडिंग हो सकती है स्थगित

Chandrayaan-3 Landing on Moon: लैंडर मॉड्यूल और चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करेगा चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना, पढ़ें पूरी खबर.

क्या Chandrayaan-3 Landing में आ सकती रूस के लूना-25 वाली प्रॉब्लम, 27 अगस्त तक लैंडिंग हो सकती है स्थगित

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Landing on Moon: भारत के चंद्रयान मिशन के तहत ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की सतह पर कल 23 अगस्त को उतारा जाएगा। लेकिन चंद्रयान-3 के उतरने के संबंध में निर्णय लैंडर मॉडयूल और चंद्रमा की स्थिति को देखकर लिया जाएगा।

यह जानकारी अहमदाबाद में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (ISRO's Space Applications Center) के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने दी।

27 अगस्त तक स्थगित हो सकती है लैंडिंग

उन्होंने बताया कि चंद्रयान मिशन निर्धारित योजना के अनुसार चलेगा और 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान सुरक्षित रूप से चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौसम की स्थिति उपयुक्त नहीं रही तो चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया 27 अगस्त तक स्थगित की जा सकती है।

20 अगस्त को रूस का लूना-25 हुआ था ध्वस्त

गौरतलब है कि 20 अगस्त को रूस का लूना-25 चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान चंद्रमा की कक्षा में यान के प्रवेश और गति नियंत्रण में अंतर होने के यान चांद की सतह से टकरा कर ध्वस्त हो गया।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के अनुसार, लैंडिंग के दौरान लूना-25 की गति अधिक होने के कारण यान किसी अन्‍य कक्षा में चला गया और चन्‍द्रमा की सतह से टकराकर ध्‍वस्‍त हो गया।

Image Courtesy: ISRO | चित्र इसरो से साभार

ये भी पढ़ें:

>> Sachin Tendulkar Election Icon: अब मतदान के लिए जागरूक करेगें मास्टर ब्लास्टर, बने नेशनल आइकॉन

>> Chandrayaan-3 Mission: इसरो ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें की जारी, जल्द चांद पर पहुंचेगा यान

>> Shivraj Cabinet: शिवराज कैबिनेट के फैसले, बढ़ाई जनप्रति​निधियों की सैलरी, 5 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

>> Prakash Raj Chandrayaan-3: गलत पोस्ट कर बुरे फंसे एक्टर प्रकाश राज, यूजर्स बोले-आप बहुत नीचे गिर गए

>> SSC JHT Recruitment 2023: जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानिए क्या है पात्रता और कैसे करें आवेदन

chandrayaan-3 landing, chandrayaan-3 landing on moon, chandrayaan-3 news, isro news, chandrayaan-3 news in hindi, चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना, चंद्रयान-3 की लैंडिंग, चंद्रयान-3 चंद्रमा लैंडिंग, चंद्रमा पर लैंडिंग, science tech news in hindi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article