/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/दजद-207.jpg)
बेंगलुरु। Chandrayaan-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं।
एलएचडीएसी को इसरो ने किया विकसित
एलएचडीएसी को इसरो के अहमदाबाद स्थित प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र ‘स्पेस ऐप्लीकेशंस सेंटर’ (एसएसी) ने विकसित किया है। यह कैमरा लैंडिंग के लिहाज से सुरक्षित उन क्षेत्र की पहचान करने में मदद करता है, जहां बड़े-बड़े पत्थर या गहरी खाइयां नहीं होती हैं।
14 जुलाई को किया था प्रक्षेपण
अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के कई लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है। इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
Salman Khan New Bald Look: शाहरूख के बाद सलमान का बाल्ड लुक वायरल, फैंस बोले- आ रही है ‘तेरे नाम 2
Noida Traffic Campaign: यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, एक हजार से ज्यादा वाहनों के काटे चालान
MP News: 5 हजार से अधिक शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM आज देंगे नियुक्ति बधाई पत्र
MP News: 5 हजार से अधिक शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM आज देंगे नियुक्ति बधाई पत्र
Chandrayaan 3 landing,Chandrayaan 3 Moon Landing,India News,ISRO, Chandrayaan 3, Chandrayaan 3 Live, Chandrayaan 3 Moon Landing, Chandrayaan 3 Landing, Chandrayaan 3 Landing Date, Chandrayaan 3 Landing Time
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us