Chandrayaan-3: चांद के एक कदम और नजदीक पहुंचा चंद्रयान मिशन, शुरू हुई डीबूस्टिंग की अहम प्रक्रिया

Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 ने आज चांद के सतह पर उतरने से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया...

Chandrayaan-3: चांद के एक कदम और नजदीक पहुंचा चंद्रयान मिशन, शुरू हुई डीबूस्टिंग की अहम प्रक्रिया

Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 ने आज चांद के सतह पर उतरने से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि आज शाम 4 बजे लैंडर मॉड्यूल की स्पीड को और धीमा किया गया है। यानी उसे डिबूस्ट किया गया है।

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) से अलग होने के बाद लैंडर (Vikram Lander) खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया।

पहली डीबूस्टिंग प्रक्रिया पूरी

इसरो ने बताया था कि आज शाम 4 बजे लैंडर को डिबूस्ट किया गया। ये डीबूस्टिंग की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल का डीबूस्टिंग सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही लैंडर चांद की कक्षा में 113 किलोमीटर X 157 किलोमीटर तक पहुंच गया है। डीबूस्टिंग का मतलब होता है कि लैंडर विक्रम की स्पीड को कम किया जाएगा। डिबूस्ट करने का मकसद विक्रम को पेरिल्यून (चंद्रमा से कक्षा का निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किमी की दूरी पर लाना है। इसके बाद सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा।

इसरो ने बताया अगली डीबूस्टिंग कब

इसरो ने बताया कि दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन अब 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा। ये लगभग दोपहर 2 बजे होगा। गौरतलब है कि प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर विक्रम अब आगे की दूरी अकेले ही तय कर रहा है। 23 अगस्त को शाम पौने 6 बजे के करीब लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 पर CM शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात

KBC 15: आज हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठेंगे भोपाल के राहुल नेमा, 360 फ्रैक्चर के बाद भी नहीं हारी हिम्मत

Chhattisgarh News: ग्रामीणों ने विधायक को रोककर जताया विरोध, यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरें

CG Elections 2023: पाटन विधानसभा पर रहेगी सबकी नजर, चाचा-भतीजा में देखने को मिलेगी टक्कर

Chandrayaan-3, Chandrayaan-3 News, ISRO News, Propulsion Module, Vikram Lander

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article