Chandrayaan-3: मिशन का ‘विक्रम’ लैंडर गया स्लीप मोड में, 22 सितंबर तक सक्रिय होने की उम्मीद

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन का ‘विक्रम’ लैंडर सुप्तावस्था (स्लीप मोड) में चला गया है।

Chandrayaan-3: मिशन का ‘विक्रम’ लैंडर गया स्लीप मोड में, 22 सितंबर तक सक्रिय होने की उम्मीद

चेन्नई।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन का ‘विक्रम’ लैंडर सुप्तावस्था (स्लीप मोड) में चला गया है। इससे पहले रोवर ‘प्रज्ञान’ शनिवार को सुप्तावस्था या निष्क्रय अवस्था में चला गया था।

इसरो ने ट्वीटर पर दी जानकारी

इसरो ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विक्रम लैंडर भारतीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे सुप्तावस्था में चला गया। इससे पहले चास्ते, रंभा-एलपी और इलसा पेलोड द्वारा नये स्थान पर यथावत प्रयोग किये गये। जो आंकड़े संग्रहित किये गये, उन्हें पृथ्वी पर भेजा गया।’’ पेलोड को बंद कर दिया गया और लैंडर के रिसीवर को चालू रखा गया है।

22 सितंबर को सक्रिय होगा विक्रम

इसरो ने कहा था, ‘‘सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी से भी ऊर्जा मिलना बंद हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के पास ही निष्क्रिय अवस्था में चला जाएगा। उनके 22 सितंबर, 2023 के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद है।’’ इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने पहले कहा था कि चंद्र मिशन के रोवर और लैंडर चंद्रमा की रात में निष्क्रिय हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

India’s First Solar Mission Aditya L-1: केरल के चार PSU को अभियान से जुड़ने का मिला सौभाग्य, जानें उपलब्धि

Sea Storm Haikuei: ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई का कहर, 3 हजार लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

IND vs NEP: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मिला मौका

Smartphone Launching: सितंबर में लॉन्च हो रहे हैं 4 नए स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Weekly Lucky Date 4-10 Sep 2023: इस सप्ताह इन तारीखों में करेंगे काम, तो मिलेगी सफलता, पढ़ें शुभ-अशुभ तारीखें

Chandrayaan 3, Chandrayaan 3 Update, ISRO, ISRO Chandrayaan 3 Update, Vikram Lander, Pragyaan Rover, Vikram Lander and Pragyaan Rover,Chandrayaan 3, ISRO, Vikram Lander,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article