Advertisment

भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर आजाद : राजभर

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, नौ जनवरी (भाषा) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच शनिवार को यहां एक होटल में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं ने अपनी कार्ययोजना पर मंथन किया।

Advertisment

भागीदारी संकल्‍प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार शाम 'भाषा' को बताया कि ''चंद्रशेखर आजाद से आज एक होटल में हमारी एक घंटे तक बातचीत हुई है और यह बातचीत सकारात्‍मक रही है।''

भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी के नाम से अपना राजनीतिक दल बनाया है।

राजभर ने कहा कि ''विपक्षी दल भागीदारी संकल्‍प मोर्चा को ताकत दे रहे हैं और चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई वार्ता में भी 2022 के विधान सभा चुनाव में साथ मिलकर मोर्चा को मजबूत करने की सार्थक सहमति बनी है और इस समझौते की घोषणा होनी बाकी है।''

Advertisment

राजभर ने कहा '' उप्र में भाजपा को रोकने और आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए भागीदारी संकल्‍प मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और इसमें कई दल शामिल होंगे। चंद्रशेखर आजाद ने भी मोर्चा में शामिल होने की सहमति दी है। ''

भाषा आनन्‍द सिम्मी माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें