122 साल बाद भारत में अनोखा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है.. साल 2025 का आखिरी और सबसे बड़ा चंद्रग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने जा रहा है…ये ग्रहण आज रात से शुरू होकर 8 सितंबर को देर रात समाप्त होगा…यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है…इस रात चांद का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा…इस दुर्लभ घटना के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा, जिसमें चंद्रमा धीरे-धीरे लाल और नारंगी रंग में चमकेगा…यह ग्रहण भारत में नजर आएगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य होगा…ग्रहण समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी खत्म हो जाता है… धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूतक काल के समय पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है…