Chandra Grahan 2025: आखिरी चंद्रग्रहण खत्म, पूरे भारत में 3 घंटे तक दिखा लाल-नारंगी रंग में Blood Moon

Chandra Grahan 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं। इस समय पृथ्वी का वातावरण लाल किरणों को

Chandra Grahan 2025: आखिरी चंद्रग्रहण खत्म, पूरे भारत में 3 घंटे तक दिखा लाल-नारंगी रंग में Blood Moon

हाइलाइट्स 

  • 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण खत्म
  • पूरे भारत में 3 घंटे से ज्यादा तक दिखा
  • सबसे पहले तमिलनाडु में दिखा

Chandra Grahan 2025: रविवार रात पूरे भारत ने साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chand Grahan) देखा। ग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ और तड़के 1:28 बजे खत्म हो गया। यानी कुल मिलाकर यह 3 घंटे 28 मिनट तक चला। इस दौरान सबसे खास पल रात 11 बजे से 12:23 बजे तक रहा, जब चांद 82 मिनट तक पृथ्वी की छाया में पूरी तरह ढक गया और खूबसूरत ब्लड मून (Blood Moon) का नजारा देखने को मिला।

Generated image

— ANI (@ANI) September 7, 2025


चंद्र ग्रहण का समय और अवधि

आज रात का पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 9:57 पर शुरू हुआ। खग्रास चंद्र ग्रहण (पूर्ण अवस्था) 11:01 बजे से प्रारंभ होकर 1:23 बजे तक चलेगा। ग्रहण का मध्यकाल रात 11:42 बजे रहेगा। पूरी प्रक्रिया रात 1:26 बजे समाप्त हो जाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1964729057934999990

ब्लड मून क्यों दिखता है

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं। इस समय पृथ्वी का वातावरण लाल किरणों को मोड़कर चंद्रमा तक पहुंचाता है, जिसके कारण चांद लाल रंग का नजर आता है। इसी को ब्लड मून कहा जाता है।

जानिए चंद्र ग्रहण के स्पर्श से लेकर मोक्ष काल तक का समय

  • चंद्र ग्रहण की शुरुआत- आज रात 09 बजकर 57 मिनट पर
  • खग्रास चंद्र ग्रहण- रात 11 बजकर 01 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण का मध्यकाल- रात 11 बजकर 42 मिनट पर
  • खग्रास चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 01 बजकर 23 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण का समापन- मध्यरात्रि 01 बजकर 26 मिनट पर

ग्रहण और गर्भवती महिलाओं से जुड़ा अंधविश्वास

मान्यता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला अगर बाहर निकलती है तो बच्चे पर दाग या निशान पड़ता है। लेकिन विज्ञान कहता है कि यह सिर्फ मिथक है। बच्चे की शारीरिक बनावट डीएनए और विकास प्रक्रिया से तय होती है, ग्रहण से नहीं।

https://twitter.com/ANI/status/1964728671522185293

क्या खाना जहरीला हो जाता है?

अक्सर कहा जाता है कि ग्रहण के समय खाना बनाना या खाना जहरीला हो जाता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण का भोजन पर कोई असर नहीं पड़ता। पहले के समय फ्रिज और सामान को ठंडा रखने का साधन नहीं था, इसलिए लोग खाने को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए precaution लेते थे। यही वजह है कि यह अंधविश्वास फैल गया।

यह भी पढ़ें: Asia Cup Hockey 2025: भारत चौथी बार बना एशिया कप हॉकी चैंपियन, फाइनल में साउथ कोरिया को हराया,वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई

क्या आंखों पर असर डालता है ग्रहण?

लोग मानते हैं कि ग्रहण देखने से आंखें खराब हो जाती हैं। दरअसल, यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) पर लागू होता है। बिना सुरक्षा चश्मे के सूर्य ग्रहण देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है। लेकिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) पूरी तरह सुरक्षित है और इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि ग्रहण के दौरान घर का पानी और पौधे दूषित हो जाते हैं। वैज्ञानिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं है। ग्रहण का जल, पौधों या घरेलू वस्तुओं पर कोई असर नहीं पड़ता।

https://twitter.com/ANI/status/1964725839620407415

पूजा-पाठ और स्नान से क्या बचना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में पूजा-पाठ या स्नान से बचना चाहिए। हालांकि विज्ञान की दृष्टि से ग्रहण का इंसानी कर्मों या धार्मिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग मानते हैं कि ग्रहण के दौरान भूकंप, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। लेकिन यह सिर्फ अंधविश्वास है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका प्राकृतिक आपदाओं से कोई सीधा संबंध नहीं होता।

https://twitter.com/ANI/status/1964725458202997106

सेहत पर ग्रहण का असर

अक्सर लोग कहते हैं कि ग्रहण के दौरान शरीर पर बुरा असर होता है। विज्ञान मानता है कि इसका कारण डर और मान्यता है, न कि ग्रहण। इसे placebo effect कहा जाता है। यानी जब व्यक्ति किसी चीज पर विश्वास करता है, तो सिर्फ उस विश्वास के कारण उसे असर महसूस होता है, भले ही असल में कोई बदलाव न हुआ हो।

चंद्रग्रहण लगता क्यों है?

चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह खगोलीय घटना केवल पूर्णिमा की रात को हो सकती है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं। पृथ्वी की छाया दो भागों में होती है, गहरी छाया (umbra) और हल्की छाया (penumbra)। जब चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है, तो चंद्रग्रहण होता है, जिसके कारण चंद्रमा का रंग लाल या गहरा हो सकता है।

ITR Filing 2025: ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, जुर्माने और ब्याज से बचने के लिए ऐसे करें फाइलिंग

_itr-filing-last-date-2025-avoid-penalty know process of filing hindi news zxc
ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return Filing 2025) जमा करने की डेडलाइन अब नजदीक है। वित्त मंत्रालय ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए पहले ही 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 तक का समय दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article