चंदेरी में हैंडलूम टूरिज्म विलेज से लेकर करें हेरिटेज वॉक: ईको रिट्रीट में दिखेगी संस्कृति की झलक, ये जगह देखना न भूलें

Chanderi Eco Retreat 2024 MP Tourism: प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर चंदेरी में 18 दिसंबर से 'चंदेरी इको रिट्रीट' की शुरुआत हो रही है, जो पर्यटकों को एडवेंचर, लोक कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्ज़री ग्लैम्पिंग का अनुभव प्रदान करेगा।

चंदेरी में हैंडलूम टूरिज्म विलेज से लेकर करें हेरिटेज वॉक: ईको रिट्रीट में दिखेगी संस्कृति की झलक, ये जगह देखना न भूलें
Chanderi Eco Retreat 2024 MP Tourism: प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर चंदेरी में 18 दिसंबर से 'चंदेरी इको रिट्रीट' की शुरुआत हो रही है, जो पर्यटकों को एडवेंचर, लोक कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्ज़री ग्लैम्पिंग का अनुभव प्रदान करेगा। यहां हैंडलूम विलेज घूमने से लेकर हेरिटेज वॉक और कई एक्टिविटी का आनंद पर्यटक उठा सकेंगे। स्त्री फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। चंदेरी मेंं प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम पर्यटकों को देखने को मिलेगा।
   publive-image
प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत का अनुभव

चंदेरी इको रिट्रीट का आयोजन 18 दिसंबर से, जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहर का संगम देख सकते हैं। यह इको रिट्रीट पर्यटकों को चंदेरी की समृद्ध विरासत से अवगत कराएगा, जिससे न केवल स्थानीय शिल्पकारों को फायदा होगा, बल्कि यह नगर पर्यटन के लिहाज से एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

publive-image

स्त्री फिल्म के शूटिंग लोकेशन पर सेल्फी का मजा

चंदेरी इको रिट्रीट के दूसरे संस्करण में पर्यटक प्रसिद्ध फिल्म "स्त्री" के शूटिंग लोकेशन पर जाकर सेल्फी ले सकेंगे। यह पहल फिल्म प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, जिससे चंदेरी के प्रमुख स्थलों की लोकप्रियता में और वृद्धि होगी।

publive-image

लग्जरी ग्लैम्पिंग का शानदार अनुभव

पर्यटकों को ऑल सीजन टेंट सिटी में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव मिलेगा। प्राकृतिक वातावरण में लग्जरी सुविधाएं और रोमांचक साहसिक गतिविधियां इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाएंगी।

Ella Retreat Hotel Glamping Tent for Nature Lovers in Ella, Uva Province,  Sri Lanka - Airbnb

हेरिटेज वॉक और लोक कला का अनुभव

'हेरिटेज वॉक' के दौरान पर्यटक चंदेरी के प्राचीन किलों, महलों और मस्जिदों की ऐतिहासिक कहानियों को जान सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय कला और संस्कृति के साथ ही रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी मिलेगा।

publive-image

यह भी पढ़ें: MP के संतरों की बांग्लादेश में नो एंट्री: भारत के खिलाफ विरोध में संतरों पर लगा भारी टैक्स, सरकार ने खाने से किया मना
प्राणपुर: क्राफ्ट हेंण्डलूम टूरिज्म विलेज

publive-image

चंदेरी इको रिट्रीट के दौरान पर्यटकों को प्राणपुर में स्थित देश के पहले क्राफ्ट हेंण्डलूम टूरिज्म विलेज का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। यहां वे चंदेरी साड़ी खरीदने के साथ-साथ उसे बनाने की प्रक्रिया को भी देख सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय महिलाओं द्वारा संचालित हैंडलूम कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article