Chanakya Niti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये गुण, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

चाणक्य कहते हैं कि घर की तरक्की उसे मुखिया पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया है कि मुखिया में कुछ विशेष गुण होने जरूरी हैं।

Chanakya Niti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये गुण, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

Chanakya Niti: चाणक्य ने अर्थशास्त्र पर लिखने के साथ नीति ग्रंथ नाम की भी एक किताब लिखी। इसमें वह व्यक्ति को सामाजिक, व्यावसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों के इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। चाणक्य के नीति शास्त्र पढ़कर आप यदि इसे फॉलो करते हैं तो जीवन में भी असफल नहीं हो सकते।

चाणक्य कहते हैं कि घर की तरक्की उसे मुखिया पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया है कि मुखिया में कुछ विशेष गुण होने जरूरी हैं। यदि गुण न हों तो उस घर में कभी बरकत नहीं होती। तो आइए जानते हैं घर में मुखिया में कौन-कौन से गन होने चाहिए-

पैसे की बचत करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर के मुखिया को पैसे की बचत करने वाला होना चाहिए। मुखिया की जिम्मेदारी बनती है कि वह पैसे की बचत करे ताकि भविष्य में जरूरत के समय किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।

सबको साथ लेकर चलें

चाणक्य कहते हैं कि कोई परिवार तभी तरक्की करता है जब घर का मुखिया अपने लिए गए निर्णय पर अडिग रहे। सबको साथ लेकर चलें सभी के हित में फैसला करें। वह घर का माहौल अनुशासित रखे।

खर्च पर रखे कंट्रोल

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लिखा है, घर के मुखिया की जिम्मेदारी है कि वह घर के खर्च को आय के हिसाब से करे। खर्च पर नियंत्रण रखे। घर का मुखिया खर्च नियंत्रित नहीं कर पाता है तो परिवार को आर्थिक संकट झेलना पड़ेगा।

फैसले लेते समय सावधानी

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर के मुखिया को कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फैसले से घर के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं होगा।

बिना प्रमाण के किसी की बातों पर विश्वास न करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं घर के मुखिया को बिना किसी प्रमाण के हर किसी की बात पर यकीन नहीं करना चाहिए। घर का मुखिया को कान का कच्चा नहीं होना चाहिए।

यदि घर में परिवार के सदस्यों में कोई मन मुटाव चल रहा है तो दोनों पक्षों की बात अच्छी तरह सुने और फिर अपना फैसला सुनाएं। एक पक्ष की बातों को सुनकर कभी फ़ासिला सुनाया तो उससे घर बिखर सकता है।

ये भी पढ़ें:

MP News: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस विधायक ने दिया इस्तीफा, 2 सितंबर को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में उमस के कारण हुआ लोगों का बुरा हाल, जानें और राज्यों के मौसम का हाल

CG News: पहली बार बेटी इतिश्री के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

MP News: मध्य प्रदेश का महुआ यूरोप के एथनिक फूड में बना रहा है नई पहचान, जानें महुआ के फायदे

Chhattisgarh News: बस्तर में राखी त्योहार को लेकर मतभिन्नता जैसी स्थिति…आदिवासी समाज ने की बहिष्कार की अपील

Chanakya Niti, Chanakya Thought, Acharya Chanakya Quote, चाणक्य नीति 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article