Chanakya NIti: युवावस्था में रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा जीवन में सफलता

युवावस्था के इस पड़ाव को व्यक्ति ने सही तरीके से पार कर लिया तो भविष्य में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Chanakya NIti: युवावस्था में रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा जीवन में सफलता

Chanakya NIti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में युवावस्था के लिए कुछ बातों का उल्लेख किया गया है। युवावस्था जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है, अगर इस पड़ाव को व्यक्ति ने सही तरीके से पार कर लिया तो भविष्य में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

अगर युवावस्था में व्यक्ति गलत मार्ग पर चले गया तो फिर उसको जीवनभर पछताना पड़ता है। आचार्य चाणक्य अगर इन बातों का पालन किया जाए तो व्यक्ति अपने मार्ग से कभी नहीं भटक सकता है।

आइए, आज जानते हैं आचार्य चाणक्य के विचार-

युवावस्था में व्यक्ति अपना जीवन चयन करता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार युवावस्था बहुत अधिक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। युवावास्था में व्यक्ति को चयन करना होता है कि उसने कैसा जीवन यापन करना है, युवावस्था में किये इस फैसले पर व्यक्ति का पूरा जीवन आश्रित होता है। इसलिए युवावस्था में व्यक्ति को सजग और सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा कियाा हुआ फैसला या तो आपको बना देंगे या फिर आपका जीवन नर्क बन जाएगा।

अच्छे लोगों की संगती में रहे असह्रय

चाणक्य कहते हैंसंगत का व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। विशेषकर युवावस्था में एक अच्छी संगत के साथ रहना बहुत जरूरी है। अगर आपकी संगत अच्छी होगी तो आपको जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी।

आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार अच्छी संगत से जीवन को नई दिशाा मिलती है और बूरी संगत से भविष्य बर्बाद हो जाता है।

शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी

चाणक्य कहते हैं युवावस्था में शिक्षा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस उम्र में शिक्षा के साथ ही खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद भी जरूरी हैं।

आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार खेलकूद से मानसिक तनाव दूर होता है।

नशे से दूर रहें

युवावस्था में गलत चीजें व्यक्ति को बहुत जल्दी प्रभावित करती हैं। इस उम्र में अगर आपको गलत आदतें लग जाए तो आपको जीवन पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गलत आदतें लग आसानी से जाती हैं, परंतु इन्हें छोड़ना काफी मुश्किल होता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार गलत आदतें जैसा नशा करने से वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी बर्बाद हो जाता है।

सेहत का ध्यान रखना चाहिए

चाणक्य के अनुसार युवावस्था का समय शरीर को तराशने का होता है, इस उम्र में आप शरीर को जैसा बनाना चाहेंगे वैसा आपका शरीर बन जाएगा।

आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार इस उम्र में व्यक्ति को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा भारत के शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद को देंगे XUV400 इलेक्ट्रिक कार, एक्स पर दी खुशखबरी

CG News: आम जनता को बड़ी राहत, बिजली हुई सस्ती, इतने घटे दाम

MP Election 2023: BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में इन चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी, इस दिन हो सकती है जारी

Raipur News: कल से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होगीं शामिल

MP News: दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में बजरंग दल ने की शिकायत, मामला दर्ज

Chanakya Niti, Chanakya Thought, Acharya Chanakya Quote, चाणक्य नीति

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article