Advertisment

Chanakya Niti: पैसों के लिए भूल से न करें इन 3 चीजों का त्याग, करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया है कि पैसों के लिए किन तीन चीजों का त्याग करना है मूर्ख व्यक्ति के लक्ष्ण हैं।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: पैसों के लिए भूल से न करें इन 3 चीजों का त्याग, करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण नीतियों की संरचना की है। जिन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Advertisment

आचार्य चाणक्य न केवल एक श्रेष्ठ शिक्षक थे बल्कि वह उत्तम रणनीतिकार और मार्गदर्शक भी थे। चाणक्य ने बताया है कि पैसों के लिए किन तीन चीजों का त्याग करना है मूर्ख व्यक्ति के लक्ष्ण हैं। तो आइए जानते हैं चाणक्य ने किन 3 चीजों का जिक्र किया है:

धर्म

चाणक्य नीति अनुसार व्यक्ति को चंद पैसों के लिए धर्म का त्याग कभी नहीं करना चाहिए। धर्म त्यागने वाले लोग अपनी प्रतिष्ठा खो देता है, बल्कि पैसों के लालच में वह बुराई के मार्ग पर भी चलने लगता है।

चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के साथ धर्म का भी पालन करते रहना चाहिए। इसी में भलाई है।

Advertisment

आत्म सम्मान

आचार्य चाणक्य ने आत्मसम्मान को व्यक्ति का अमूल्य धन बताया है। चाणक्य का कहना ही कि अगर धन लूट जाए तो उसे वापस से अर्जित किया जा सकताहै लेकिन एक बार आत्म सम्मान चले जाने पर उसे वापस नहीं लाया जा सकता है।

इसलिए चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बतया है कि अगर आत्म सम्मान के लिए धन का त्याग भी करना पड़े तो सोचना नहीं चाहिए। ऐसे ही व्यक्ति को श्रेष्ठ का दर्जा दिया जाता है।

प्रेम

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि परिवार के प्रेम के लिए अगर कुछ पैसों को त्यागना भी पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेम के सामने अन्य चीज का कोई मोल नहीं है।

Advertisment

धन केवल कुछ समय के लिए ही साथ रहता है, लेकिन प्रेम सदा बना रहता है। इसलिए जिस परिवार में आपसी मेलजोल और प्रेम अधिक होता है, वहां अपने आप ही धन, सम्मान, ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें: 

Health Tips: खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

Delhi-NCR Earthquake: दिवाली से पहले फिर दिल्ली-NCR में लगे झटके, 2.6 रही तीव्रता

Advertisment

MP Elections 2023: राजनीति के मैदान में गुरु-शिष्य का सामना, कौन किसको पढ़ाएगा राजनीति का पाठ?

Virat Kohli: न्यूजीलैंड को ध्यान में रखकर कोहली ने शॉर्ट पिच गेंदों और बाएं हाथ की स्पिन पर जमकर की प्रैक्टिस

Home Remedies For Joint Pain: जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को साफ कर देते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

Advertisment

Chanakya Niti, Chanakya Niti For Motivation in Hindi, Chanakya Niti Hindi, Chanakya Thought, Acharya Chanakya Quote, चाणक्य नीति, आचार्य चाणक्य विचार, Motivational Thought, Motivational Thought In India

chanakya niti चाणक्य नीति Chanakya Thought Acharya Chanakya Quote आचार्य चाणक्य विचार chanakya niti hindi Chanakya Niti For Motivation in Hindi Motivational Thought Motivational Thought In India "/>
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें