नई दिल्ली। 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो Chaitra Navratri Day 8 Durga Ashtami Havan Vidhi 2021 चुकी हैं। इस नवरात्रि की अष्टमी यानि 9 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी का पूजन किया जाएगा। अष्टमी पर कन्या पूजन और हवन का खास महत्व होता है। साथ ही घरों में वंश वृद्धि के लिए पूजन किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या हैं वे खास बातें। इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर आपको ध्यान रखनी है। आखिर क्यों है इस दिन की महत्ता है। आइए जानते हैं इससे संबंधित कुछ खास बातें।
वंश वृद्धि के लिए होगी कुल देवी की पूजा
दुर्गाष्टमी पर कई लोग कुल देवी का पूजन करते हैं। सबकी अपनी परंपरा अनुसार सप्तमी, अष्टमी और नवंमी पर भी होता है लेकिन अधिकतर घरों में अष्टमी पूजन किया जाता है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार कुल देवी वंश को आगे बढ़ाने वाली होती हैं। इसलिए इस वंश वृद्धि घर के कुल की सलामती के लिए कुल देवी का पूजन किया जाता है।
यह रही दुर्गा अष्टमी की कथा
कथा अनुसार दो राक्षसों शुंभ और निशुंभ द्वारा देवताओं को हराए जानें के बाद देवलोक पर आक्रमण कर दिया गया। इसके बाद चंड व मुंड सेनापतियों को भेजा गया। तब इसी दिन यानी अष्टमी पर इस दौरान देवताओं की प्रार्थना पर मां पार्वती द्वारा देवी चंडी की रचना की गई। तब मां चंडी ने चंड और मुंड का वध किया। इसी दौरान मां पार्वत द्वारा चंडी देवी को चामुंडा नाम दिया गया।
इन शक्तियों की होती है पूजा
महाअष्टमी पूजन का हमारे धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन मां के 64 योगिनियों, मां के 8 रूपों यानि मां की अष्ट शक्तियों की पूजा की जाती है। मां के विभिन्न रूपों में मां की विभिन्न शक्तियाँ का स्वरूप झलकता है। इस दौरान मां ब्राह्मी, माहेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वारही, नरसिंही, इंद्राणी और चामुंडा आठ शक्तियों की पूजा की जाती है।
संधि पूजा का है खास महत्व
अष्टमी पूजन पर संधि पूजा का विशेष महत्व है। संधि जैसे नाम से ही स्पष्ट है जब दो तिथियों का मिलन होता है। उसे संधि कहते हैं। इसी तरह जब अष्टमी तिथि समाप्त होती है और नवमी तिथि शुरू होती है। उस समय को संधि पूजा कहते हैं। इसी समय पर संधि पूजा की जाती है। ये पूजा इसलिए खास मानी जाती है कि इस संधि के दौरान ही देवी चामुंडा माता ने चंड और मुंड राक्षसों का वध किया था।
अष्टमी के दिन न करें ये गलतियां —
- सुबह जल्दी नहाकर साफ कपड़े पहन कर पूजन के लिए बैठें। इस दिन की पूजा का समय संधि काल सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। अत: शाम को शुभ मुहूर्त में पूजन-हवन करें।
- व्रत रखने वालों और विशेष आराधना करने वालों के लिए इस दौरान हवन जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हवन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है।
- अष्टमी के दिन सोने की मनाही है। वरना इसका फल नहीं मिलता।
- यदि व्रत रखें हो तो कन्या पूजन कराने के बाद भी आपको व्रत खोलना चाहिए।
- अष्टमी के दिन नीले व काले कपड़ो की मनाही है।
April 2, 2022: Day 1 — मां शैलपुत्री Maa Shailputri Puja
April 3, 2022: Day 2 — मां ब्रहृम चारिणी
April 4, 2022: Day 3 — मां चंद्रघंटा
April 5, 2022: Day 4 — मां कूष्मांडा
April 6, 2022: Day 5 — मां स्कंद माता
April 7, 2022: Day 6 — मां कात्यायिनी
April 8, 2022: Day 7 — मां कालरात्रि
April 9, 2022: Day 8 — मां महागौरी
April 10,2022: Day 9 — सिद्धिदात्रि, राम नवंगी
April 11, 2022: Day 10 — नवरात्रि परायण
(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें : MP नवरात्रि स्पेशल ट्रेन : मैहर रुकेगी 16 सुपरफास्ट ट्रेनें, 4 अप्रैल से चलेगी ये स्पेशन ट्रेन, ये गाड़ियां रद्द