चैत्र नवरात्रि पर Maa Durga का आगमन: मंगलवार का उग्र दिन, रेवती नक्षत्र, घोड़े की सवारी, अच्छे नहीं संकेत

9 अप्रैल से Chaitra Navratri 2024 की शुरुआत हो रही है। मंगलवार का दिन, रेवती नक्षत्र इस बार अच्छे संकेत नहीं हैं। क्या होगा असर, पढ़ें बंसल न्यूज।

चैत्र नवरात्रि पर Maa Durga का आगमन: मंगलवार का उग्र दिन, रेवती नक्षत्र, घोड़े की सवारी, अच्छे नहीं संकेत

   हाइलाइट्स 

  • 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत
  • मंगलवार उग्र दिन क्या दे रहा संकेत
  • मचेगी बड़ी उथल-पुथल

Chaitra Navratri 2024 Effect Yog:  तीन दिन बाद चैत्र नवरात्रि (Navratri) शुरू हो रही हैं। मां दुर्गा (Maa Durga) का आगमन इस दिन हो जाएगा। इसी दिन से हिन्दू नववर्ष (Hindu Nav Vasrsh) यानी संवत्सर की शुरुआत हो जाएगी।

हर बार मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं, लेकिन इस बार की सवारी अच्छे संकेत नहीं दे रही है। मंगलवार का दिन, पंचक से शुरुआत, घोड़े की सवारी इस बार अच्छे संकेत नहीं दे रही है।

   घोड़े की सवारी क्यों है खतरना​क

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जब मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं यानी जब अश्व की सवारी होती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता। अश्व यानी उछलने वाले के संकेत के रूप में इसे समझा जा सकता है। इसमें स्थिरता नहीं होती। इस दौरान जो भी काम होंगे वो स्थिर नहीं होंगे। कम समय के लिए कामों में सफलता मिलेगी। इस दौरान बड़ा राजनीतिक फेरबदल होगा।

Chaitra Navtarti 2024

   क्यों खतरना​क हो सकत हैं परिणाम

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार (Tuesday) से होने वाली है। ज्योतिष में मंगलवार को उग्र ग्रह माना जाता है। इस दिन से नवरात्रि की शुरुआत होने से मौसम में बदलाव आएगा। इसी के साथ लाल चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। जो उत्पाद मचाता है।

   पंचकों में नवरात्रि की शुरुआत के क्या संकेत

एक तरफ मंगलवार को चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024 Date) की शुरुआत अच्छे संकेत नहीं दे रही है। तो वहीं इसी दिन सुबह पंचकों में ही नवरात्रि (Navratri in Panchak) की प्रतिपदा तिथि आ जाएगी। यानी पंचकों में ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो पंचकों में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत अच्छी मानी जाती है यानी इस दिन से अब लगातार धार्मिक कार्य होते रहेंगे।

   इस बार पूरे नौ दिन की नवरात्रि

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेंगी। इसकी शुरुआत 9 अप्रैल मंगलवार से हो रही है। जो 17 अप्रैल को श्रीराम नवमीं के साथ होगी।

   नवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत मंगलवार को हो रही है। इ​स दिन रेवती नक्षत्र, सर्वाध सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग रहेगा। रेवती नक्षत्र में मां दुर्गा आएंगी।

   मंगलवार नवरात्रि शुरू होने के क्या हैं संकेत

Chaitra Navratri 2024 Effect on Weather

जब मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत होती है तो इससे प्रकृति में बड़े परिवर्तन होते हैं। आंधी, बारिश के योग बनेंगे। आगजनी की घटनाएं इस दौरान बढ़ेंगीं।

यह भी पढ़ें:  आज का पंचांग 6 अप्रैल 2024: राहुकाल, गुलिककाल, शुभ काम करने के सुबह, दोपहर और शाम के शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article