Navratri Kanya Puja: संतान सुख से हैं वंचित! इन कन्याओं को भोजन कराने से पूरी होगी मनोकामना, जानें तरीका

Chaitra Navratri 2024 Tips: आर्थिक संकट दूर करने, संतान, विजय और मोक्ष प्राप्ति के लिए Kanya Puja Niyam क्या हैं। पढ़ें बंसल न्यूज पर पूरी खबर

Navratri Kanya Puja: संतान सुख से हैं वंचित! इन कन्याओं को भोजन कराने से पूरी होगी मनोकामना, जानें तरीका

Chaitra Navratri 2024 Kanya Puja Tips: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इन दिनों में मां दुर्गा की भक्ति करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। सही तरीके सेहवन पूजन करके माता रानी को खुश किया जाता है।

नवरात्रि में अष्टमी पूजन करने का अपना विशेष महत्व होता है। इसमें 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन करने का नियम है। हिन्दू धर्म में कन्या पूजन के नियम है। अगर आप भी धन प्राप्ति, संतान की कामना, विजय प्राप्ति और मोक्ष प्राप्ति चाहते हैं तो हिन्दू धर्म के चारों वर्णों के अनुसार कन्या पूजन (Kanya Puja) का विधान हैं।

अगर आप भी इन चारों में से जो भी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं तो आपको बताने जा रहे हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार किस वर्ण की पूजा करने से किस फल की प्राप्ति होती है।

   चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब करना चाहिए

पंडितों के अनुसार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) में कन्या भोजन करने के दिन को लेकर पंडितों का कहना है कि कन्या भोजन चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में कभी भी किया जा सकता है, लेकिन पंचमी और नवमीं का दिन इनके लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अपने घरों में हवन समाप्ति के दिन भी कन्या पूजन किया जा सकता है।

Navratri 2024 Kanya Puja Tips

   कुल देवी के पूजा के दिन कन्या पूजन

नवरात्रि के नौ दिनों के पूजन के बाद लोगों के घरों में अपनी परंपरा के अनुसार कुल देवी की पूजा होती है। कुछ घरों में अष्टमी तो किसी के घर नवमीं का पूजन होता है। ऐसे में इन दिनों में भी कन्या पूजन करना शुभ फल देता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

     कुल देवी के पूजा के दिन कन्या पूजन

नवरात्रि के नौ दिनों के पूजन के बाद लोगों के घरों में अपनी परंपरा के अनुसार कुल देवी की पूजा होती है।

कुछ घरों में अष्टमी तो किसी के घर नवमीं का पूजन होता है। ऐसे में इन दिनों में भी कन्या पूजन करना शुभ फल देता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

    कन्या भोजन के नियम

  1.  मोक्ष प्राप्ति के लिए कन्या पूजन

हर व्यक्ति की कामना होती है कि मृत्यु के बाद उन्हें जीवन में मोक्ष प्राप्ति हो।

यदि आपकी भी यही कामना है तो इसके​ लिए आपको नवरात्रि में ब्राहृमण कुल की कन्या को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से आप जीवन में मोक्ष प्राप्त करते हैं।

  2. संतान प्राप्ति के लिए कन्या पूजन

यदि आपके जीवन में संतान सुख नहीं है। आप बच्चे की किलकारियां अपने जीवन में चाहते हैं तो संतान प्राप्ति के लिए कन्या पूजन( santan prapti ke liye kanya puja ke miyam) इसके लिए शास्त्रों के अनुसार आपको शूद्र वर्ण की कन्या को भोजन कराकर उसका पूजन करना चाहिए।

   3. विजय प्राप्ति के लिए कन्या पूजन

अगर आप जीवन में सफलता चाहते हैं। कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में सफलता और विजय नहीं मिल पा रही है तो  इसके लिए आपको चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन (Chaitra Navratri kanya puja niyam) कराते समय शूद्र वर्ण की कन्या को भोजन कराना चाहिए।

   4. मां लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए कन्या पूजन

यदि आप जीवन में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आपको नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान वैश्य वर्ण (जैन समान) की कन्याओं को भोजन कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

रायपुर Mahamaya Mandir: अब घर बैठे माता को भोग लगाकर दान दे सकेंगे भक्‍त, ऐसे मिलेंगे मां के Live दर्शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article