सीजीपीएससी का इंटरव्‍यू: रायपुर में 18 नवंबर से शुरू होगा साक्षात्‍कार; 242 पदों के लिए दो पालियों में बुलाए कैंडिडेट्स

CGPSC Interview 2024: सीजीपीएससी का इंटरव्‍यू, रायपुर में 18 नवंबर से शुरू होगा साक्षात्‍कार; 242 पदों के लिए दो पालियों में बुलाए कैंडिडेट्स

CGPSC Interview 2024

CGPSC Interview 2024

CGPSC Interview 2024: छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2023 का इंटरव्‍यू इसी महीने 18 नवंबर से शुरू होगा। इसको लेकर राज्‍य लोक सेवा आयोग ने साक्षात्‍कार का ​शेड्यूल जारी किया है। इंटरव्‍यू 18 से 28 नवंबर के बीच दो पालियों में होगा। इस बीच मुख्य परीक्षा में चयनित कैंडिडेट्स को राज्‍य लोक सेवा आयोग (CGPSC Interview 2024) ने सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे दो पालियों में बुलाया है।

राज्‍य लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीएससी (CGPSC Interview 2024) में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ी है। रीता शांडिल्य के पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुराने बोर्ड को भंग कर दिया गया। जानकारी मिली है कि पहले जो साक्षात्कार बोर्ड बनाया था, उसमें अधिकतर सदस्य पिछली कांग्रेस सरकार के द्वारा नियुक्त थे। इसके चलते नई नियुक्ति पर पूर्व में निर्धारित साक्षात्कार को स्‍थगित किया था।

इंटरव्‍यू का इस तरह रहेगा शेड्यूल  

CGPSC Interview 2024

इंटरव्‍यू 18 से 28 नवंबर के बीच 2 पालियों में होगा। इस बीच सुबह पहली पाली में 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच इंटरव्‍यू होगा। इसमें शामिल होने के लिए मुख्य परीक्षा में चयनित कैंडिडेट्स को आयोग के ऑफिस में सुबह 9.30 बजे पहुंचना होगा। इसके बाद दोपहर में दूसरी पाली में कैंडिडेट्स को दोपहर 1.30 बजे पहुंचना जरूरी है।

डिप्‍टी कलेक्‍टर समेत इन पदों पर होना है भर्ती

छत्‍तीसगढ़ में अलग-अलग पदों पर पिछले साल राज्‍य लोक सेवा आयोग (CGPSC Interview 2024) ने 242 पदों पर भर्ती निकाली है। इन खाली पदों पर डिप्टी कलेक्टर, खाद्य अधिकारी, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, राज्य कर सहायक आयुक्त,

सहायक संचालक आदिम जाति, अधीक्षक जेल जिला और अनुसूचित जनजाति, जिला सेनानी, सहायक पंजीयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, नायाब तहसीलदार, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी, राज्य कर निरीक्षक की भर्ती की जाना है। साक्षात्कार को लेकर विस्तृत जानकारी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, वीडियो में हिना विग में हेयरस्टाइल बनवाती दिख रही है.

साक्षात्‍कार के अंकों में बदलाव

सीजीपीएससी-2023 के तहत साक्षात्‍कार (CGPSC Interview 2024) 100 नंबर का होगा। इस बार इंटरव्‍यू के अंकों में बदलाव किया है। पहले साक्षात्‍कार 150 नंबर का होता था। 50 नंबर की कटौती किए जाने से फाइनल मेरिट लिस्ट 1500 नंबर के अनुसार तैयार की जाएगी। बता दें कि मुख्‍य परीक्षा में 7 पेपर आयोजित किए गए थे। हर पेपर 200 अंक का निर्धारित था। इसके चलते मुख्‍य परीक्षा में 1400 अंक और 100 अंक इंटरव्‍यू के अंक जोड़कर मेरिट लिस्‍ट बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने खुशी कपूर के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर किया स्पेशल पोस्ट!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article