छत्तीसगढ़ पीएससी 2023 रिजल्ट घोषित: टॉप 3 में 2 लड़कियां, रविशंकर शुक्ला का पहला स्थान, 242 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

CGPSC 2023 Result: छत्तीसगढ़ पीएससी 2023 रिजल्ट घोषित: टॉप 3 में 2 लड़कियां, रविशंकर शुक्ला का पहला स्थान, 242 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ पीएससी 2023 रिजल्ट घोषित: टॉप 3 में 2 लड़कियां, रविशंकर शुक्ला का पहला स्थान, 242 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

CGPSC 2023 Result: रायपुर, 28 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2023 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 242 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें 703 कैंडिडेट्स ने इंटरव्यू दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर के माध्यम से CGPSC 2023 में चयनित युवाओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं का मेहनत और समर्पण सफलता की कुंजी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1862190710595731657

टॉप 3 में 2 लड़कियां

इस परीक्षा में रविशंकर वर्मा ने पहले स्थान पर सफलता प्राप्त की, जबकि मृणमयी शुक्ला ने दूसरा स्थान और आस्था शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीएम विष्णुदेव साय ने CGPSC 2023 के परिणाम में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है। साथ ही कैंडिडेट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

publive-image

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें-CGPSC 2023 Result

फरवरी में हुई प्रारंभिक परीक्षा 
CGPSC द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फरवरी 2023 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के बाद 3597 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिला था। मुख्य परीक्षा 25 से 27 जून तक आयोजित की गई, जिसके बाद मेरिट के आधार पर 703 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद जारी हुई फाइनल मेरिट सूची

इंटरव्यू प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर, गुरुवार तक जारी रही। कुछ घंटे पहले ही पीएससी ने फाइनल मेरिट सूची को प्रकाशित किया। इस सूची में शामिल उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पीएससी 2023 रिजल्ट घोषित: टॉप 3 में 2 लड़कियां, रविशंकर शुक्ला का पहला स्थान, 242 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मेरिट सूची जारी होने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG की सरगुजा यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला: कोरोना काल में हुए ऑनलाइन एग्जाम, लाखों में खरीदी उत्तर पुस्तिकाओं का पता नहीं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article