Advertisment

CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनीCG Weather Update: There may be heavy rain with thunder in many districts of the state, Meteorological Department's warning

author-image
Bansal News
CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

रायपुर। पूरे देश में गर्मी ने पिछले दिनों लगातार कहर बरसाया है। प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी ने बीते 6 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वहीं छत्तीसगढ़ में गर्मी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में कल रात से जोरदार बारिश हो रही  है। बता दें कि प्रदेश में कल रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है जो अब तक जारी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी झमाझम बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बीती रात से अब तक प्रदेश में 41 मिली मीटर की बारिश हुई।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मध्य क्षेत्र में एक सिस्टम बना हुआ है जिस कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों में कुछ स्थान पर हल्कि तो कुछ स्थान पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है जिसमें मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाके बताए जा रहे हैं।

तापमान में आई गिरावट

पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश के चलते मौसम में भी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में जहां लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे। अब बारिश के बाद राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं राजधानी रायपुर में पिछले 4 घंटे लगातार बारिश हुई है। जिसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई।

Advertisment
चैनल से जुड़ें