CG Weather Update: CG में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन सकती है। आज पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद...

CG Weather Update: CG में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन सकती है। आज पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद 17 व 18 दिसंबर को बारिश की स्थिति हो सकती है। हालांकि ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है। इसके बाद मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए जानते हैं आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

रायपुर (Raipur Weather)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 28 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अम्बिकापुर (Ambikapur Weather)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ यहाँ ज्यादा ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

जगदलपुर (Jagdalpur Weather)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।

बिलासपुर (Bilaspur Weather)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दुर्ग (Durg Weather)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

आज छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाये रहेंगे। प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

Dhirendra Shastri: आज दिल्ली में कथा करेगें बागेश्वर सरकार, इस इलाके में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Kharmas 2023: खरमास आज से शुरू, सभी मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक, जानें राशियों का हाल

India Weather Update: कई हिस्सों में बारिश तो कई जगह बर्फबारी की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज देश में मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Weather Update: आगामी दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article