CG Weather Update:मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यह भी चेतावनी जारी की गई है कि कुछ स्थानों पर अतिभारी वर्षा हो सकती है।रविवार को प्रदेश के अलग-अलग जिला व तहसीलों में अच्छी बारिश हुई। इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल चुके हैं।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 265.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।राज्य के विभिन्न जिलों में एक जून से 10 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 556.8 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 113.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अलग-अलग जिलों में वर्षा के आंकड़े
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 135.5 मिमी, सूरजपुर में 186.8 मिमी, जशपुर में 130.9 मिमी, कोरिया में 208.2 मिमी, रायपुर में 170.1 मिमी, बलौदाबाजार में 260.4 मिमी, गरियाबंद में 283.8 मिमी, महासमुंद में 255.9 मिमी, धमतरी में 244.5 मिमी, बिलासपुर में 303.7 मिमी, मुंगेली में 362.6 मिमी, रायगढ़ में 248.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 379.3 मिमी, कोरबा में 221.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 363.0 मिमी, दुर्ग में 257.2 मिमी, कबीरधाम में 256.8 मिमी, राजनांदगांव में 280.6 मिमी, बालोद में 319.5 मिमी, बेमेतरा में 204.0 मिमी, बस्तर में 330.2 मिमी, कोण्डागांव में 278.3 मिमी, कांकेर में 291.4 मिमी, नारायणपुर में 288.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 253.4 मिमी और सुकमा में 244.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
प्रदेश भर में सक्रिय है मानसून
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून अब पूरे छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है। लगभग सभी स्थानों पर यह सक्रिय भी है। इसके प्रभाव से अब पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
♦️बिलासपुर में 10 दिन के अंदर 108 इंच वर्षा, 10 साल में औसत से ज्यादा
आषाढ़ मास इस साल खास है। जमकर वर्षा हो रही है। अभी तक रात में खूब पानी बरस रहा है। 10 दिनों के भीतर जिले में 107.59 इंच वर्षा हो चुकी है।जो कि विगत 10 वर्षों के औसत वर्षा से अधिक है। शहर के अलावा मस्तूरी, तखतपुर व बोदरी तहसील में अच्छी वर्षा हुई है। वहीं रतनुपर और बिल्हा में कम पानी गिरा है।न्यायधानी समेत पूरे जिले में इन दिनों झमाझम पानी गिर रहा है। इसके कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं अधिक वर्षा को लेकर मन में डर भी है।भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में एक जून से अब तक 2732.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। जबकिगत 10 वर्षों में औसत वर्षा के रूप में 2240.4 मिलीमीटर दर्ज है।यानी इस साल बंपर पानी गिर रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी पर गौर करें तो आने वाले दिनों में अभी जबरदस्त बरसात बाकी है। वर्षा के साथ आकाशीय बिजली और मेघ गर्जना भी जारी है।इस पर मौसम विभाग नजर रखे हुए है। बता दें कि नौ जुलाई को 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बिल्हा में 35 मिलीमीटर रिकार्ड दर्ज है।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
दिन — असर — चेतावनी — वर्षा की संभावना (प्रतिशत) — तापमान (संभावित)
10 जुलाई — मानसून द्रोणिका सक्रिय — अधिक — 50 से 65 — 30/24
11 जुलाई — चक्रीय चक्रवात — हल्की से मध्यम — 70 से 75 — 31/26
12 जुलाई — मानसून द्रोणिका सक्रिय — मध्यम — 55 से 70 — 31/25
13 जुलाई — द्रोणिका व चक्रीय चक्रवात — अधिक — 60 से 78 — 30/24
14जुलाई — मानसून द्रोणिका सक्रिय — तेज — 65 से 89 — 29/25
15 जुलाई — द्रोणिका व चक्रीय चक्रवात — भारी — 80 से 70 — 26/24
प्रमुख शहरों का पारा
शहर — अधिकतम — न्यूनतम
बिलासपुर — 30.1 — 25.6
पेंड्रारोड — 33 — 22.6
अंबिकापुर — 31.6 — 24.1
माना — 30.1 — 25.6
जगदलपुर — 29.2 — 22.6
जिले में वर्षा की स्थिति(आंकड़े मिलीमीटर में )
जिला/तहसीन — वर्षा दर्ज — एक जून से अब तक
बिलासपुर — 32 — 403.7
बिल्हा — 35 — 282.2
मस्तूरी — 7.2 — 369.4
तखतपुर — 2.8 — 334
कोटा — 00 — 346.2
सीपत — 17 — 288.2
बोदरी — 17 — 308
बेलगहना — 6.3 — 272.8
रतनपुर — 7 — 172.4
जिले में कुल — 124.3 2732.9