CG Weather Update: ज्यादातर इलाकों में खिलेगी धूप, जानें प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: मौसम विभाग ने हवा की दिशा में परिवर्तन आने की संभावना जताई है। इससे ठंडी और शुष्क हवा आने में कमी आएगी।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में घने कोहरे के साथ बढ़ा ठंड का सितम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: मौसम विभाग ने हवा की दिशा में परिवर्तन आने की संभावना जताई है। इससे ठंडी और शुष्क हवा आने में कमी आएगी। इसका मतलब, कम हो रहा तापमान कुछ दिनों के लिए एक बार फिर बढ़ेगा।

उत्तर की ठंडी हवाएं 20 दिसंबर तक CG में प्रवाहित होने के संकेत है। इसके पहले दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच बने रह सकता है।

छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए इनका 9 दिसंबर यानि कि आज के दिन के मौसम का हाल जानते हैं।

रायपुर (Raipur)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 28 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

अम्बिकापुर (Ambikapur)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

जगदलपुर (Jagdalpur)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी आज सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहने की ही संभावना है।

बिलासपुर (Bilaspur)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

दुर्ग (Durg)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में ज्यादातर इलाकों में बादल साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ इलाके हैं जहां मौसम ठंड रहेगा।

ये भी पढ़ें: 

MP News: मोहन यादव के जरिए बीजेपी की मालवा-निमाड़ क्षेत्र को साधने की कोशिश

MP News: विधायक दल की मीटिंग में सिर्फ 15 मिनट में पूरी हुई नए सीएम की प्रक्रिया

मध्‍य प्रदेश में सत्‍ता की तस्‍वीर साफ, इन्‍हें मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

MP New CM : जानिए कैसे और क्यों दिग्गज नेताओं को पछाड़कर मप्र के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव ?

New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 13 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article