CG Weather Update: रात में और ठंड बढ़ने की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हवा की दिशा बदलने से दिन का तापमान भी गिरने लगा है।

CG Weather Update: रात में और ठंड बढ़ने की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हवा की दिशा बदलने से दिन का तापमान भी गिरने लगा है। रात में और ठंड बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक रात का पारा गिर सकता है।

सबसे ज्यादा अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर से आ रही हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। 10 जिलों में रात का पारा 12 डिग्री से नीचे आ गया है।

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों, जिनमें अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शामिल हैं, आइए जानते हैं आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

रायपुर (Raipur Weather)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 26 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अम्बिकापुर (Ambikapur weather update)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 तक हो सकता है। सबसे ज्यादा अम्बिकापुर में ही ठंड देखने को मिली है। यहां सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके दिन में भी ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

जगदलपुर (Jagdalpur weather update)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन रात को ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी।

बिलासपुर (Bilaspur weather update)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दुर्ग (Durg weather update)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और दिन में थोड़ी ठंड महसूस करने की उम्मीद है।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

Top News Today: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति 2024 का चुनाव, हरियाणा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई तीव्रता

लोकेशन पर पहुंचने से पहले “Google Maps” बताएगा रास्ते में मिलेगीं कौन-कौन सी दुकानें, मिलेगा नया फीचर ‘Address Descriptor’

MP News: देर रात IAS मनीष सिंह को कमिश्नर जनसंपर्क पद से हटाया,‌ IAS विवेक पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार

MP Weather Update: सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे

CG Weather Update: अंबिकापुर में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article