CG Weather Update: प्रदेश में आज और कल चढ़ेगा पारा, फिर गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड, देखें कहां कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: प्रदेश में आज और कल चढ़ेगा पारा, फिर गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड, देखें कहां कैसा रहेगा मौसम, 3 फरवरी सबसे ज्‍यादा तापमान दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। जहां दिन का पारा 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बलरामपुर व रामानुजगंज में रात का पारा 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज और कल तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद 6 फरवरी से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंडी का अहसास बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्‍क है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ (CG Weather Update) अ‍फगानिस्‍तान और ईरान के ऊपर एक्टिव है। इसका असर प्रदेश में दिख रहा है। इसी के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि प्रदेश में सोमवार यानी 3 फरवरी सबसे ज्‍यादा तापमान दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। जहां दिन का पारा 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बलरामपुर व रामानुजगंज में रात का पारा 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, आज गर्मी

CG IMD Weather

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 4 फरवरी को रात के तापमान (CG Weather Update) में वृद्धि होगी। वहीं दो दिन तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर तापमान में गिरावट होगी। 6 और 7 फरवरी को फिर से ठंडक महसूस होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव के चलते अभी मौसम स्थिर हो गया है। हालांकि प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा।

प्रदेश के दंतेवाड़ा में सबसे ज्‍यादा गर्मी

Raipur IMD

तीन फरवरी की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा तापमान (CG Weather Update) बस्‍तर संभाग के दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन का पारा 35.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के चलते दनि के समय में गर्मी का अहसास होने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 04 फरवरी 2004 में दुनिया को बदलने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को मार्क जुकरबर्ग ने लाॅन्च किया था।

सरगुजा संभाग में अभी ठंड का अहसास

CG Raipur IMD Weather

इधर सरगुजा संभाग में तापमान (CG Weather Update) कम है। संभाग के बलरामपुर और रामानुजगंज में रात का पारा 10.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह इलाका प्रदेश का सबसे ठंडा है। सरगुजा संभाग में अभी ठंडी का दौर जारी है। हालांकि दिन के समय में हल्‍की गर्म का अहसास हो रहा था।

रायपुर में आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

IMD Raipur Bulletin

प्रदेश में आज 4 फरवरी को मौसम (CG Weather Update) साफ रहने की संभावना है। जहां दिन का पारा करीब 34 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं रात का पारा 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसी के साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। इस दौरान सुबह के समय हल्‍की ठंड महसूस हुई। वहीं दिन के समय में गर्मी और रात में ठंडी का अहसास हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: CG Chunav: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र! BJP के मेनिफेस्टो पर PCC संचार प्रमुख ने कसा तंज, बोले- मोदी की गांरटी फेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article