CG Weather Update: बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, धान पर संकट, आज यहां बारिश के आसार

CG Weather Update: बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, फसल पर संकट, आज यहां बारिश के आसार

MP Weather Update: किसानों की बढ़ी टेंशन! एमपी से गुजर रही है मानसून द्रोणिका दिखाएगी असर

CG Weather Update: एमपी में पहली मावठा की बारिश ने मौसम में एकदम करवट ला दी है। तो वहीं अब छत्तीसगढ़ में भी हुई हल्की बूंदा-बांदी ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। यहां भी पारा गिरा है। तो वहीं आज भी कहीं-कहीं बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग (IMD CG) ने कड़ाके की चेतावनी जारी कर दी है।

दो डिग्री गिरा पारा

आईएमडी (IMD) के अनुसार बीते दिन मंगलवार को जिले के न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री की गिरावट आई है। दो दिन पहले जिले में न्यनूतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इसके अनुसार तापमान में गिर सकता है तो इसी के चलते ठंड बढ़ने के लगेगी।

जांजगीर चांपा सबसे ठंडा

प्रदेश में बीते दिन मंगलवार को प्रदेश का सबसे कम तापामन जांजगीर में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

आपको बता दें इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की कटाई और मिजांई का काम चल रहा है। बदलता मौसम किसानों की टेंशन बढ़ा रहा है। यहां धान खरीदी भी शुरू हो गई है। हालांकि बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को धान की फसल को सुरक्षित रखने संबंधी निर्देश भी दिए थे। धान खरीदी केन्द्रों में धान की सुरक्षा के लिए तुरंत इंतजाम किया गया। जिसके बाद बारिश की संभावना से केन्द्रों में इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लिया गया था।

सीएम भूपेश ने दिए थे निर्देश

बीते दिनों मंगलवार को मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला अधिकारियों को धान की सुरक्षा को लेकर सचेत कर दिया था। आईएमडी ने आज बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article