CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से शुष्क रहेगा मौसम, दिन में रहेगी धूप और रात में महसूस होगी ठंड

CG Weather Update; छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 4 नवंबर से प्रदेश में शुष्कता बढ़ेगी और रात के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होगी।

CG Weather Update

CG Weather Update

हाइलाइट्स 

  • रात के तापमान में गिरावट
  • 4 नवंबर से शुष्क मौसम
  • रायपुर में हल्की ठंड का अहसास

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में बादलों की मात्रा घटने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसका असर सबसे पहले अंबिकापुर, पेंड्रा और सरगुजा संभाग के इलाकों में दिखाई देगा, जहां रातें अब ठंडी महसूस होने लगी हैं।

दिन में तेज धूप, रात में बढ़ी ठंडक

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग, माना और राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड किया गया। दिन में धूप तेज है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान गिरने लगता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में शुष्कता और नमी की कमी के कारण रातों में ठंडक महसूस हो रही है और आने वाले दिनों में यह प्रभाव और बढ़ेगा।

[caption id="attachment_925678" align="alignnone" width="1069"]CG Temperature CG Temperature[/caption]

पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ जुड़ा चक्रवाती सर्कुलेशन समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। अगले 24 घंटों में इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा।

रायपुर में रहेगा आंशिक मेघमय आसमान

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में धूप रहेगी, जबकि शाम के बाद हल्की ठंड महसूस होगी।

ये भी पढ़ें:  Raipur Nagar Nigam : रायपुर में अब प्राइवेट वेंडर हटाएंगे बैनर-पोस्टर, नगर निगम ने जारी किया टेंडर

आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्द हवाओं की मौजूदगी

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि नवंबर के पहले हफ्ते के बाद प्रदेश में सर्द हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:  CG Booths: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मतदान बूथों की संख्या, 2828 नए केंद्र बनेंगे, अब कुल 27,199 बूथों पर होगा मतदान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article