CG मौसम: मध्‍य-उत्‍तरी इलाकों में दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा, दिन-रात ठंड का असर खत्‍म

CG Weather Update: मध्‍य-उत्‍तरी इलाकों में दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा, दिन-रात ठंड का असर खत्‍म

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ (CG Weather Update) में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर और रामानुजगंज में 8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

IMD Raipur

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 9 मार्च से पश्चिमी (CG Weather Update) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कमजोर होगा और पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे 13 मार्च तक प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 9 मार्च को आकाश (CG Weather Update) साफ रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में 13 मार्च तक मौसम (CG Weather Update) शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ेगी और तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम शुष्क रहेगा, इसलिए लोगों को धूप और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

Chhattisgarh Weather news

प्रदेश के संभागों में तापमान का पूर्वानुमान

आज, 9 मार्च 2025, छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संभागों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

रायपुर संभाग: अधिकतम 36°C और न्यूनतम 20°C

बिलासपुर संभाग: अधिकतम 35-37°C और न्यूनतम 18-20°C

दुर्ग संभाग: अधिकतम 37°C और न्यूनतम 19-21°C

सरगुजा संभाग: अधिकतम 32-34°C और न्यूनतम 10-12°C

बस्तर संभाग: अधिकतम 34-36°C और न्यूनतम 18-20°C

यह तापमान का रिकॉर्ड पूर्वानुमान के अनुसार दिए गए हैं। हालांकि तापमान में उक्‍त आंकड़ों के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article