CG Weather Update: प्रदेश में सक्रिय द्रोणिकाओं का असर, आज तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, गिरेगा पारा

CG Weather Update: प्रदेश में सक्रिय द्रोणिकाओं का असर, आज तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, गिरेगा पारा

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। राज्‍य में द्रोणिकाओं के सक्रिय होने से आने वाले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज आंधी ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने (CG Weather Update) और मौसम के अनुकूल होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना भी है। राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र के बीच 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका फैली हुई है। पश्चिम विदर्भ से लेकर उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई पर फैली हुई है। इन द्रोणिकाओं के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसी के साथ ही पश्चिमी हवाओं के चलते भी 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य द्रोणिका एक्टिव है।

IMD Alert

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक (CG Weather Update) के साथ ही बारिश के आसार हैं। इसी के साथ ही प्रदेश में हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसी के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

Raipur IMD Alert

दो दिन बाद चार डिग्री बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अगले दिनों के बाद फिर से मौसम (CG Weather Update) में बदलाव होगा। इसके बाद मौसम में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चों का कैसा होता है भाग्य, जानें क्या कहता है ज्योतिष

CG Raipur IMD Alert

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल रहने की संभावना है। इसी के साथ ही गरज-चमक के साथ ही बारिश के आसार हैं। दिन का पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि 23 डिग्री रात का पारा रह सकता है। मौसम विभाग ने एक दो स्‍थानों पर तेज आंधी और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Milk Benefits: एक दिन में कितना दूध पीना है सेहत के लिए सही, जानिए ज्यादा दूध कैसे कर सकता है आपको बीमार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article