छत्‍तीसगढ़ का मौसम: दुर्ग में 39.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, पेंड्रा में 20.8, जानें आज प्रदेश का हाल

CG Weather Update: दुर्ग में दिन का तापमान सबसे ज्‍यादा 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम टेंप्रेचर पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया, जहां 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश हुई है। जबकि दुर्ग में दिन का तापमान सबसे ज्‍यादा 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम टेंपरेचर (CG Weather Update) पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया, जहां 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज 8 मई की बात करें तो राजधानी रायपुर में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। आज रायपुर में दिन का पारा 39 और रात का पारा 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Weather Update

छत्‍तीसगढ़ में कहा कैसा रहा तापमान

माना एयरपोर्ट: अधिकतम 38.5 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री

बिलासपुर: अधिकतम 38.8 डिग्री, न्यूनतम 25.2 डिग्री

पेण्ड्रारोड: अधिकतम 37.1 डिग्री, न्यूनतम 20.8 डिग्री

अंबिकापुर: अधिकतम 36.5 डिग्री, न्यूनतम 22.2 डिग्री

जगदलपुर: अधिकतम 35.7 डिग्री, न्यूनतम 22.6 डिग्री (यहां 4.3 एमएम बारिश दर्ज)

दुर्ग: अधिकतम 39.2 डिग्री, न्यूनतम 23.5 डिग्री

IMD Raipur

ये खबर भी पढ़ें: Rohit Sharma Test Retirement: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे-IPL खेलते रहेंगे

जानें आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान (CG Weather Update) में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आने वाले दो दिनों के भीतर कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसलिए बदल रहा छत्‍तीसगढ़

पश्चिमी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में गर्त रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से होते हुए उत्तर झारखंड तक बनी हुई है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 1948 विश्व Red Cross Day पहली बार मनाया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article