CG WEATHER REPORT: बस्तर में हो गया है बादलों का प्रवेश,कई जगह तापमान में है भारी बढोत्तरी

RAIPUR: एक ओर जहां पूरे प्रदेश में गर्मी का कोहराम है वहीं दूसरी ओर रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवा का मिलन क्षेत्र भी बना है। ऐसे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चल सकता है। वर्षा और अंधड़ का मुख्य क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिले हो सकते हैं।CG WEATHER REPORT
तापमान की वर्तमान स्थिति
जैसा कि देखा गया है दो दिनों से तापमान में गिरावट थी लेकिन इस गिरावट के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। दुर्ग के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में इसे 42.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जगह रही।CG WEATHER REPORT
पूरे प्रदेश का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। राजधानी रायपुर में तीखी धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री मापा गया था। माना हवाई अड्डे के पास अधिकतम तापमान इससे भी अधिक यानी 41.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और अंबिकापुर में 39.6 डिग्री रहा।
कहां रहा सबसे कम तापमान
सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इसके साथ ही बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने बताया, बीजापुर, बस्तर, बेमेतरा, रायपुर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश बीजापुर में रिकॉर्ड की गई है।CG WEATHER REPORT
0 Comments