छत्‍तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्‍की बारिश, तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

CG weather Update: प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्‍की बारिश, तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, प्रदेश में अभी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। कई इलाकों में  तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।

CG Weather Update

CG Weather Update

हाइलाइट्स 

अगले चार दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा दिन-रात का पारा 

पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश रिकॉर्ड हुई 

आज रायपुर में मौसम क्‍लाउडी रहने की संभावना है 

छत्‍तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदल जाएगा। प्रदेश में अगले चार दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज हो सकती है। तापमान में दो से चार डिग्री तक दिन और रात का पारा बढ़ेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में हल्‍की बारिश हुई है। हालांकि आज प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। कहीं-कहीं जरूर हल्‍की बारिश हो सकती है। कहीं कहीं बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रायपुर में भी आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ: एक पश्चिमी विक्षोभ 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक 84 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से उत्तरी क्षेत्रों में हल्की नमी देखी गई।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रतिचक्रवाती का प्रभाव

CG Weather

छत्‍तीसगढ़ में बंगाल की के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इसके अलावा उत्‍तर-दक्षिण द्रोणिका विदर्भ पर दक्षिण तमिलनाडु तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर भी निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती फैला हुआ है। इसके असर से छत्‍तीसगढ़ में मौसम में हलचल और बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ, सिंह व्यक्तित्व में आएगा निखार, कन्या अहंकार से बचें, पढ़ें दैनिक राशिफल 

चार दिनों में बढ़ेगा दिन और रात तापमान

CG Weather Update

प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। आने वाले 4 दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्‍यादा तापमान जगदलपुर में 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम पारा अंबिकापुर में 16.1 दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: आज छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति Draupadi Murmu, विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में होंगी शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article