CG Heat Wave Yellow Alert: मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री के पार तापमान, कहीं-कहीं हल्‍की बारिश

CG Heat Wave Yellow Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

CG Heat Wave Yellow Alert

CG Heat Wave Yellow Alert

CG Heat Wave Yellow Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं 20 अप्रैल को राजनांदगांव में 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी का प्रकोप और तेजी से बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (CG Heat Wave Yellow Alert) किए जाने की संभावना जताई है। प्रदेश में अभी भी दो तरह का मौसम बना हुआ है। कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट है तो वहीं कहीं-कहीं भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है।

IMD

हल्‍की बारिश का अलर्ट

बालोद, जगदलपुर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोंडागांव (CG Heat Wave Yellow Alert) जिलों में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्मी के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

43 डिग्री सेल्सियस रहेगा दिन का पारा

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान (CG Heat Wave Yellow Alert) में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके पश्चात तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

IMD Raipur

44 डिग्री रहा राजनांदगांव का पारा

छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी तरह रायपुर (CG Heat Wave Yellow Alert) का तापमान भी 43 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं

बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। कवर्धा में 1 सेमी बारिश का रिकॉर्ड किया गया।

क्‍यों बदल रहा बार-बार मौसम

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में एक गर्त (CG Heat Wave Yellow Alert) के रूप में सक्रिय है, जो 32 डिग्री नॉर्थ अक्षांश और 70 डिग्री ईस्‍ट देशांतर पर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला गर्त मध्य पाकिस्तान से लेकर झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी है।

CG IMD

ये खबर भी पढ़ें: Up Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 13 जिलों में 40 डिग्री के पार तापमान, लू की चेतावनी जारी

आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

आगामी दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

अगले दो दिनों के दौरान भी कुछ स्थानों (CG Heat Wave Yellow Alert) पर मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है। 21 अप्रैल को रायपुर का मौसम मुख्यत साफ रहेगा, जबकि शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। रायपुर में आज लगभग 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं रात का तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: Hey Prabhu Ananddata: क्या हम खुद पर करते हैं विश्वास?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article