छत्‍तीसगढ़ में शीतलहर का यलो अलर्ट: बलरामपुर में 3 डिग्री पहुंचा पारा, जम गई ओस की बूंदें; 12 जिलों में कड़ाके की ठंड

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में शीतलहर का यलो अलर्ट, बलरामपुर में 3 डिग्री पहुंचा पारा, जम गई औस की बूंदें; 12 जिलों में कड़ाके की ठंड

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बहुत तेजी से मौसम बदला है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर में सबसे कम रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस इलाके में हालत यह है कि यहां सुबह के समय उठकर जब लोगों ने देखा तो पत्‍तों, घास में औस की बूंदें गई। मौसम विभाग ने 12 जिलों में अगले तीन दिनों तक कोल्‍ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि छत्‍तीसगढ़ (CG Weather Update) में उत्तर से शुष्क (ड्राई) हवा आ रही है। इससे प्रदेश में हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर से पूरा इलाका कांप उठा है। मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज 12 जिलों में कोल्‍ड वेव का अलर्ट

Raipur IMD Bulletin

छत्‍तीसगढ़ में आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, कबीधाम, (CG Weather Update) खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर के आसार हैं। इसके अलावा बस्तर के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इधर रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां रात का तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है।

इन जिलों में कोल्‍ड वेव का तीन दिन अलर्ट

मौसम (CG Weather Update) विभाग ने जानकारी दी कि अगले तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के करीब 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। आज के अलावा 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, कबीधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में कोल्‍ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 17 दिसंबर को प्रदेश (CG Weather Update) के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में शीतलहर के आसार हैं।

बलरामपुर में पारा तीन डिग्री

CG Raipur IMD Bulletin

सरगुजा (CG Weather Update) संभाग में कोल्‍ड वेव का कहर शुरू हो गया है। सबसे ठंडा सरगुजा संभाग प्रदेश में है। बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा आने वाले एक दो दिन में उत्तरी मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भी शीतलहर चल सकती है। सरगुजा में औसत 6 डिग्री, सूरजपुर में 7 डिग्री, कोरिया में 7 डिग्री, जशपुर में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ की इस शिक्षिका ने सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने पर किया मजबूर! राज्य के 50 हजार शिक्षकों से जुड़ा मामला

बस्तर संभाग में हल्‍की बारिश के आसार

आज यानी 15 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से बस्तर (CG Weather Update) संभाग में मौसम बदलने की संभावना है। यहां 17 दिसंबर व 18 दिसंबर की सुबह से दक्षिण छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ ही एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। बस्‍तर में सबसे ठंडा दंतेवाड़ा जिला रहा। यहां रात का पारा 12.6 डिग्री, बस्तर 13.8 और बीजापुर 13.9 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के बड़े शहरों का पारा

बलरामपुर -  3 डिग्री

अंबिकापुर - 4.5 डिग्री

सरगुजा - 5.9 डिग्री

जीपीएम - 6.8 डिग्री

कोरिया - 7.4 डिग्री

सूरजपुर - 7.5 डिग्री

दुर्ग -  10  डिग्री

जशपुर - 10.7 डिग्री

बिलासपुर - 11.2 डिग्री

रायपुर - 13.2 डिग्री

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में अमित शाह: केंद्रीय गृहमंत्री बस्‍तर ओलिंपिक का करेंगे समापन, सरेंडर माओवादियों से करेंगे चर्चा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article