सीजी राज्‍य युवा महोत्‍सव: प्रदेश स्‍तरीय तीन दिवसीय इवेंट में 3500 प्रतिभागी लेंगे हिस्‍सा, होंगी प्रतियोगिताएं

CG State Youth Festival 2025: सीजी राज्‍य युवा महोत्‍सव, प्रदेश स्‍तरीय तीन दिवसीय इवेंट में 3500 प्रतिभागी लेंगे हिस्‍सा

CG State Youth Festival 2025

CG State Youth Festival 2025

CG State Youth Festival 2025: छत्‍तीसगढ़ में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन आज 12 जनवरी से शुरू हो गया है। तीन दिवसीय आयोजन में 3 हजार 500 प्रतिभागी हिस्‍सा लेंगे। इसको लेकर आयोजन रायपुर (CG State Youth Festival 2025) के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहेंगे। आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसी आयोजन में दूसरे दिन 13 जनवरी को सुपर 30 फेम आनंद कुमार इस महोत्‍सव में शामिल होंगे।

बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्‍य में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (CG State Youth Festival 2025) आयोजित किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश के कई कलाकार प्रस्‍तुति देंगे। महोत्‍सव का आगाज छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू ‘मैं अयोध्या हूं' की प्रस्तुति देंगी। इस महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारत को लगा तगड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं बुमराह, बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article